टिक टॉक को टक्कर देने में सफ़ल हुआ ये देशी ऐप, पढ़िए पूरी ख़बर

शॉर्ट वीडियो मेकिंग चाइनीज ऐप टिक टॉक ने आज हर के मोबाइल में जगह बना ली है। युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी को यह ऐप बहुत पसंद आता है। लेकिन कुछ दिनों से भारत चीन के बीच चल रही सीमा विवाद को लेकर ज़्यादातर भारतीय यूजर्स ने इसका इस्तेमाल बंद कर दिया है। और अब टिक टॉक को टक्कर देते हुए देशी ऐप मित्रों ने लोगों को अपनी ओर खींच लिया है।

यह लोकप्रिय ऐप अब तक करोड़ों लोगों की पंसद बन चुका है। हर कोई इसके खास फीचर्स और क्वालिटी की चर्चा करता नज़र आ रहा है।

टिक टॉक को टक्कर

टिक टॉक को टक्कर देने वाले इस ऐप के बारे में पूरी जानकारी

अपको बता दें गूगल प्ले स्टोर पर अब तक मित्रों ऐप को 4.5 रेटिंग प्राप्त हो चुकी है। इसकी लोप्रियता का अंदाज़ा तो इस बात से ही लगाया जा सकता है कि दो महीने के अंदर इसे एक करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।

आईआईटी रुड़की के छात्रों ने तैयार किया इस देशी ऐप को
आईआईटी रुड़की के दो छात्रों ने इस ऐप को तैयार किया था। टिक टॉक की तरह इसमें आप शॉर्ट वीडियो क्लिप्स देख भी सकते हैं और बना भी सकते हैं। यह बात अलग है कि टिक टॉक की तुलना में मित्रों ऐप को बनाने और लोकप्रियता प्राप्त करने में काफी समय लगा। इसका मुख्य कारण एक अफ़वाह थी कि जब इसे लॉन्च किया गया था तो इसे पाकिस्तानी ऐप करारा गया था जो कि महज अफ़वाह थी। गूगल प्ले स्टोर पॉलिसी का भी उलंघन करने के वजह से भी इसकी लोप्रियता प्रभावित हुई थी। जिसके चलते एक बार इसे प्ले स्टोर से हटाया भी जा चुका है।

बरहाल, आप भी इस बेहतरीन ऐप को डाउनलोड कर के देखें। अपको इसमें कई अनोखे फीचर्स नज़र आयेंगे।

बोलो इंडिया ऐप के बारे में भी जानें

टिक टॉक के टक्कर में मित्रों और बोलो इंडिया ऐप को खास तौर पर तैयार किया गया है। बोलो इंडिया भी एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है। इसमें आपको न्यूज, रिलेशनशिप, इंग्लिश लर्निंग, ट्रैवल, फूड, तकनीक और करियर से जुड़े कई टॉपिक्स पर वीडियो मिलेंगी। इसकी खास बात यह है कि यह ऐप हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, गुजराती, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER