बॉलीवुड में आज कल डिप्रेशन आम बात सी हो गई है, हो भी क्यों ना आखिर कॉम्पटीशन भी तेज़ फिज़ाओं सा बढ़ने लगा है। अब जैसे कि पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी बॉलीवुड में डिप्रेशन का सितम सह चुकी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘अच्छा दिखो। अच्छा दिखाओ और हर समय अच्छे रहो। यही रील और रियल लाइफ को एक जैसा बना देता है। बैंक बैलेंस और नाम बढ़ने के साथ असुरक्षा भी बढ़ती है। यह सभी एक अभिनेता की जिंदगी में ट्रिगर के रूप में काम करता है।
आइए जानते हैं सुष्मिता ने कैसे सहा था बॉलीवुड में डिप्रेशन का सितम
एक इंटरव्यू में जब सुष्मिता से यह पूछा गया कि एक कलाकार के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाना ज़्यादा मुश्किल है या नहीं तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, ‘सुशांत बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार थे। उन्होंने कम समय में शोहरत हासिल की थी। उनकी मौत की खबर सुनकर धक्का लगता है।’
हालांकि वह सुशांत को निजी तौर पर इतना नहीं जानती थी। लेकिन वह उनके काम की प्रशंसा करते हुए कहती हैं कि, ‘काश मैं उनसे मिली होती। मैं उनके काम की मुरीद रही हूं। जब उनके निधन की खबर आई तो मुझसे रहा नहीं गया।’ यह सिर्फ एक सुशांत या एक कलाकार की सच्चाई नहीं है। बल्कि ऐसे कई लोग हैं जो इस रास्ते से गुज़र चुके हैं जिनकी भनक भी हमें आज तक नहीं हो सकी।
सुष्मिता सेन का मानना है कि कलाकार के लिए अपनी बात को कहना और दिखाना काफी मुश्किल होता है अगर, आप अपनी यह आवाज को दबाकर रखते हैं। यह भी सच है कि कई बार लोग आपकी कही बातों का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन उस समय लड़खड़ाना नहीं है। बल्कि मेडिकल या इमोशनल मदद उस दौरान काफी काम आती है।
जानिए क्या कहती हैं सुष्मिता सेन डिप्रेशन के बारे में
अपने डिप्रेशन के किस्से को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि वह भी डिप्रेशन को काफी करीब से महसूस कर चुकी हैं। वह कहती हैं कि, ‘उस समय हंस पाना सब से मुश्किल होता है लेकिन हमें जीवन चुनना पड़ता है। हमें चुनना भी चाहिए। हर दिन उससे निकलने की कोशिश करनी चाहिए। यादें रखें कि आप अकेले नहीं हैं। हम सब के अंदर कोई न कोई दर्द है जिसमें डिप्रेशन है। चाहे क्लीनिकल हो या जिंदगी के रास्ते आपको उस मोड़ तक ले आते हैं। हर कोई उस दर्द को महसूस करता है। मैं उस दर्द को बांटना चाह रही थी। हम सब की जिंदगी में अलग-अलग तरह की समस्याएं हैं। हमें उससे हार नहीं माननी चाहिए।’
साथ ही उनका कहना है कि, ‘हर इंसान अलग होता है। कुछ लोगों को दोस्तों और परिवार के सपोर्ट की जरुरत होती है। कुछ डॉक्टर या मानसिक चिकित्सक के पास जाते हैं। यह उनकी समस्या पर निर्भर करता है।’
ज़िन्दगी के हर सफ़र में सफल होना ज़रूरी नहीं है लेकिन हर सफ़र में कुछ ना कुछ सीखना ही सबक है। कई बार हम अकेले हो जाते हैं, रोते हैं बिलखते हैं लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि हर परेशानियों का अंत होता है और हर सफल अंत में एक संघर्ष छुपा होता है। बस हमें दुनिया की सोच को छोड़ कर खुद पर भरोसा रखना चाहिए।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
