साइबर थ्रेट से बचने के लिए इन टॉप टेन सिक्योरिटी टिप्स के बारे में ज़रूर जान लें

आज के युग में इंटरनेट हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इस बात को कोरोना के कारण चल रहे लंबे लॉकडाउन ने कायदे से समझा दिया है। इंटरनेट द्वारा जहां कामों में आसानी आ रही है वहीं इसके ज़रिए कई आपराधिक घटनाएं भी सामने आती हैं। जिसे हम साइबर थ्रेट के नाम से जानते हैं। जिसमें साइबर क्रिमिनल्स और हैकर्स लगातार यूजर्स के निजी और फाइनेंशियल डेटा को चोरी करने में लगे रहते हैं।

इन दिनों वैसे भी भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर उत्पन्न हुई तनातनी के बीच चीनी हैकर्स भारतीय यूजर्स पर साइबर अटैक करने में लगे हुए हैं। इन हालात में इंटरनेट को इस्तेमाल करने से पहले कुछ सुरक्षित क़दमों के बारे में जान लेना ज़रूरी है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि इंटरनेट इस्तेमाल करते समय क्या करें और क्या न करें।

साइबर थ्रेट

इंटरनेट इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप किसी भी वेबसाइट (चाहे वो आप बिल पे करने के लिए या फिर बैंकिंग सर्विस के लिए) को ओपन करने जा रहे हैं तो हमेशा वेबसाइट के यूआरएल को चेक करें कि वो एचटीटीपीएस से शुरू है की नहीं, जिससे कि मालूम होता है कि ये वेबसाइट एक सिक्योर कनेक्शन से कनेक्टेड है या नहीं।

पासवर्ड बनाने से पहले ये ध्यान रखें कि वो यूनिक और कठिन हो जिससे कि कोई भी इसे आसानी से क्रैक न कर सके। हर ऑनलाइन अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखना सही होता है। साथ ही, पासवर्ड में अपर केस, लोअर केस, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का कॉम्बिनेशन रखें।

  • अपने प्राइमरी ई-मेल अड्रेस को कभी सोशल मीडिया साइट्स के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • सोशल मीडिया साइट्स के लिए सेकेंडरी ई-मेल अड्रेस बनाना सही होता है।
  • फ्री वाई-फाई, असुरक्षित वाईफाई कनेक्शन का इस्तेमाल शॉपिंग और बैंकिंग के लिए कभी न करें।
  • अगर, कोई अकाउंट आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे डिलीट कर देने में ही भलाई है।
  • किसी भी फ्री सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने से पहले सॉफ्टवेयर और वेबसाइट होस्टिंग का पता लगा लेना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि सॉफ्टवेयर पब्लिश करने वाले वेबसाइट का कनेक्शन सिक्योर हो।

इन चीज़ों से ज़रूर बचें

  • ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि आपने यूआरएल को मैनुअली टाइप किया हो। कभी भी बैंक अकाउंट को ई-मेल या मैसेज में मिले लिंक के जरिए ओपन न करें।
  • ई-मेल में आए किसी भी अटैचमैंट को डाउनलोड करने से बचें, चाहे वो ई-मेल किसी जाने माने सोर्स से ही क्यों न आया हो।
  • अपने जरूरी फाइल्स का रेग्युलर बैकअप लेते रहना चाहिए। ऐसा करने से किसी भी रेनसमवेयर के अटैक से बचा जा सकता है। इसके लिए आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को हमेशा एक्सटर्नल ड्राइव में बैक-अप लें।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी कोई भी पर्सनल डिटेल्स किसी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पब्लिश ना हो।
  • अक्सर हम अपनी जन्मतिथि, नाम, अड्रेस, मोबाइल नंबर को अपना पासवर्ड बना लेते हैं लेकिन ऐसा करने से हम साइबर थ्रेट के शिकार आसानी से बन जाते हैं।
  • अपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में सेव करने से बचें।
  • अपने निजी और बैंकिग डिटेल्स को किसी के साथ फोन या ई-मेल या फिर एसएमएस के जरिए शेयर नहीं करना चाहिए।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER