यूँ तो खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स उनकी स्किन को बेहतर बना देते है और कुछ ऐसे होते है जो स्किन को खराब कर देते है। वैसे अगर आप अपने चेहरे की स्किन टाइट करना चाहते है, तो आपको कही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो इसलिए क्यूकि आप घर बैठे ही ये काम कर सकते है। हालांकि इसके लिए आपको बताया गया नुस्खा जरूर तैयार करना पडेगा, लेकिन आपकी स्किन एकदम अच्छी हो जाएगी। तो क्या अब हम आपको इन नुस्खों के बारे में बताना शुरू करे।
चेहरे की स्किन टाइट करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे..
एग वाइट मास्क.. सबसे पहला नुस्खा एग वाइट मास्क है। जो यक़ीनन अंडे से ही बनाया जाता है। बता दे कि अंडे का जो सफेद भाग होता है वह चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में काफी मददगार होता है। इसके लिए एक अंडा लीजिये और उस अंडे के सफेद भाग में दो चम्मच शहद मिला लीजिये। बता दे कि इस मिश्रण को मिला कर आपको फेस मास्क तैयार करना है। अब इस मास्क को चेहरे पर पंद्रह मिनट के लिए लगा लीजिये और फिर चेहरे को पानी से धो लीजिये। इससे आपके चेहरे का खिंचाव कायम रहेगा।
कॉफ़ी पाउडर.. आप चाहे तो कॉफ़ी पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए एक चौथाई कप कॉफ़ी पाउडर, एक चौथाई कप ब्राउन शुगर और दो चम्मच नारियल का तेल लेकर इन्हे मिला लीजिये और इसका पेस्ट बना लीजिये। बता दे कि जो मिश्रण आपने बनाया है उससे चेहरे पर स्क्रब करे। फिर इसे करीब बीस मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखे और गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो ले। इससे आपकी स्किन एकदम खिल जाएगी। बहरहाल अगर आप अपने चेहरे की स्किन टाइट रखना चाहते है, तो इन नुस्खों को आजमा कर जरूर देखियेगा।



