रोने के जबरदस्त फायदे जान, अभी रोना शुरू कर देंगे आप

वैसे तो अक्सर ये कहा जाता है कि व्यक्ति को जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए, क्यूकि खुश रहना जिंदादिल व्यक्ति की निशानी है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि कभी कभी जीवन में रोना भी बेहद जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि जीवन में रोना भला क्यों जरूरी होता है। दरअसल बात ये है कि रोने के जबरदस्त फायदे होते है, जिनके बारे में आज हम आपको बताना चाहते है। यक़ीनन इन फायदों के बारे में जान कर आप भी हमसे सहमत होंगे।

रोने के जबरदस्त फायदे

रोने के जबरदस्त फायदे आपको कर देंगे हैरान.. 

1. सबसे पहला फायदा तो ये कि जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते है और उसके बावजूद भी अपने इमोशन्स को नियंत्रण करके रखते है, तो ऐसा करना सही नहीं है। जी हां अगर आप रोयेंगे तो रोने से आपका सारा स्ट्रेस खत्म हो जाएगा। यहाँ तक कि रोने के बाद आपका मन काफी हल्का महसूस करेगा। अब तनाव से क्या क्या बीमारियां हो सकती है, ये हमें आपको बताने की जरूरत तो नहीं है। इसलिए बेहतर है कि आप अपने सारे तनाव को आंसुओं के जरिए बहा दीजिये।

2. इसका दूसरा फायदा ये है कि कुछ लोग खुद को मजबूत दिखाने के चक्कर में अपने आंसू कण्ट्रोल करके रखते है। मगर असल में मजबूत इंसान वही है जो बिना किसी की परवाह किए दूसरों के सामने आंसू बहाने की हिम्मत रखता हो। वैसे भी दिल का गुब्बार निकालने से आप कमजोर नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजबूत ही बनते हो।

3. इसका तीसरा फायदा ये है कि रोने से आपके मन में जो भी अच्छे या बुरे भाव होते है वह आंसुओं के द्वारा बाहर निकल जाते है। इसका मतलब ये है कि आप भावनाओ को पूरी तरह से समझते है और उनकी कदर भी करते है। वैसे हमारे समाज में लोगों का ये मानना है कि लड़कों को रोना नहीं चाहिए, क्यूकि इससे वे कमजोर दिखते है। मगर ऐसा नहीं है, क्यूकि भावनाएं तो ईश्वर ने लड़को और लड़कियों में एक जैसी ही डाली है। इसलिए अगर लड़कियां रो कर अपना दुःख दूर कर सकती है और खुशियां बाँट सकती है। तो लड़के भी रो कर अपना सुख और दुःख जाहिर कर सकते है। तो दोस्तों रोने के जबरदस्त फायदे आपको कैसे लगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
रोने के जबरदस्त फायदे जान, अभी रोना शुरू कर देंगे आप  Youth Express
Article Name
रोने के जबरदस्त फायदे जान, अभी रोना शुरू कर देंगे आप Youth Express
Description
वैसे तो अक्सर ये कहा जाता है कि व्यक्ति को जीवन में हमेशा खुश रहना चाहिए, क्यूकि खुश रहना जिंदादिल व्यक्ति की निशानी है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि कभी कभी जीवन में रोना भी बेहद जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि जीवन में रोना भला क्यों जरूरी होता है। दरअसल बात ये है कि रोने के जबरदस्त फायदे होते है, जिनके बारे में आज हम आपको बताना चाहते है। यक़ीनन इन फायदों के बारे में जान कर आप भी हमसे सहमत होंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER