भारत की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी हैच-बैक कार टाटा टियागो को नए वैरिएंट XTO को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि कंपनी का यह मॉडल XT ट्रिम पर बेस्ड पर आधारित है। जहां कार का नया वैरिएंट केवल मैनुएल ट्रांसमिन में ही मिल सकेगा। वहीं, इस नए वैरिएंट की बात करें तो यह नया वैरिएंट बेस XE और XT ट्रिम्स के बीच में आता है।
दी गई है ब्लूटूथ कनेक्टीविटी
आपको बता दें कि टाटा कंपनी ने टिआगो XTO मॉडल में 1.2L, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है, जो आता है 5 स्पीड इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स कॉम्बो के साथ। जिसमे दिए गए है स्टीयरिंग माउंटेड फोन, ऑडियो कंट्रोल्स और 4 स्पीकर्स ऑडियो सिस्टम। जहां कार में Harman म्यूजिक सिस्टम और स्पीड डिपेंडेंट वॉल्यूम कंट्रोल और AM/FM के साथ उसब और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ख़ास फीचर्स भी दिए गए है।
ये है फीचर्स
वहीं, इस बार कंपनी ने टियागो के इस XTO वैरिएंट में सुरक्षा का काफी ध्यान दिया है। जिसमें दिया गया है स्पीड अलर्ट, ड्यूल एयरबैग्स, मल्टी ड्राइव मोड्स, एडजस्टबल फ्रंट एंड इंटीग्रेटेड रियर हेड रेस्ट, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर्स, बॉडी कलर्ड बंपर्स, 14 इंच स्टील रिम्स, ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम, 2.5 इंच MID, टैचोमीटर और टिल्ट एंड पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए है।
एक्स-शोरूम है इतनी कीमत
इस कार की कीमत की बात करें तो नए XTO वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 5.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस बार का टाटा का यह मॉडल करीब 48 हजार रुपए ज्यादा है। वहीं, XT मॉडल की बात करें तो यह मॉडल XTO मॉडल से करीब 15 हजार रूपये सस्ता रखा गया है। आपको बता दें कि टाटा टिआगो के कुल 4 ऑटोमैटिक कार मॉडल है, जिसमे XTA 6.14 लाख रुपए, XZA 6.59 लाख रुपए, XZA+ 6.85 लाख रुपए और XZA+DT 6.95 लाख रुपए है।
खास बात
वहीं, ये कार आती है 6 मैन्युअल कार वैरिएंट्स के साथ। जिसकी शुरुआती कीमत की बात करें तो 4.99 लाख रुपये से लेकर 6.43 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक रखी गई है।





