हमारे भारत में जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द बाजार में अपनी मशहूर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) महिंद्रा बोलेरो के नया अवतार Nio को जल्द उतारने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस एसयूवी में अबकी बार कई तरह के बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इसमें मौजूदा TUV 300 की तुलना में नए Bolero Neo के फ्रंट में कई बदलाव किए हैं।
जल्द बिक्री के लिए दिखेगी शोरूम में
जहां इस बार की महिंद्रा की नई बोलेरो कंपनी के मौजूदा मॉडल TUV 300 पर आधारित होगी और बहुत जल्द ही ये शोरूमों तक बिक्री के लिए पहुंचने वाली है। इस बार कंपनी ने इस गाड़ी में कुछ बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे रेगुलर मॉडल से अलग प्रकार दिया गया है।
ये दिए गए है फीचर्स
वहीं, इस बार की नई बोलेरो में आपको मिलता है री-फ्रोफाइल्ड हाईलाइट्स, एक अपडेटेड ग्रिल, नए फ्रंट बंपर और LED DRL। वहीं, नई बोलेरो नियो में कुछ क्लासिक बोलेरो डिजाइन अबकी बार दे दिया गया है जैसे क्लैम-शेल बोनेट आदि। हालांकि, नई महिन्द्रा बोलेरो नियो के इंजन के बारे में बात करी जाए तो इसमें TUV 300 की तरह BS6 कम्पलायंट 1.5 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन मिल सकता है। जहां यह इंजन 100hp की पावर और 240Nm का टॉर्क को जेनरेट करेगा। इसके साथ ही यह आता है इस इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ।
खास बात
आपको बता दें कि महिंद्रा कंपनी ने अब तक जितनी भी गाड़ी बाजार में उतारी है वह सभी गाड़ियां एक से बढ़कर एक है। जिसे ग्राहकों के द्वारा काफी पसंद भी किया गया है और ऐसे में अब देखना यह होगा कि महिंद्रा के द्वारा उतारी जा रही नई टेक्नोलॉजी से लैस बोलेरो नियो यह गाड़ी ग्राहकों को कितना भांति है यह तो शोरूम पर ही आने पर पता चलेगा।


