टाटा कंपनी ने लॉन्च की अपनी नई स्पोर्ट्स युटिलिट एसयूवी, जानियें गाड़ी में क्या है खास

टाटा कंपनी ने लॉन्च की अपनी नई स्पोर्ट्स युटिलिट एसयूवी, जानियें गाड़ी में क्या है खास

टाटा कंपनी ने सोमवार के दिन स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानि एसयूवी कैटेगरी को मजबूती देते हुए नयी सफारी को बाजार में उतार दिया है। वहीं, इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 14.69 लाख रुपये से शुरू है। वहीं, इस गाड़ी की बुकिंग की बात करें तो अमाउंट 30 हजार रुपये रखा गया है।

कंपनी के चेयरमैन ने कही ये बात

वहीं, भारतीय बाजार में टाटा कंपनी की सफारी गाड़ी की बात करें तो यह गाड़ी एक समय लोगो के लिए बहुत लोकप्रिय एसयूवी मानी जाती थी। टाटा मोटर्स ने उसी लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिये नयी सफारी का मॉडल पेश किया है। जहां इस गाड़ी की कीमत 14.69 लाख रुपये से लेकर 21.45 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। वहीं, टाटा मोटर्स के कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी कई सालों से कंपनी ने सिएरा, एस्टेट, इंडिका और नैनो जैसे विभिन्न चर्चित ब्रांड उतार चुकी है।

इस वर्ष कंपनी पेश की थी सफारी

चेयरमैन ने बताया कि नेक्सन, अल्ट्रोज और हैरियर जैसे अभी हाल ही में कुछ महीनों पहले पेश किया था। चेयरमैन ने बताया कि मूल टाटा सफारी भी एक ऐसा ही चर्चित ब्रांड है। जब इसे वर्ष 1998 में कंपनी ने पेश किया गया था। तो तब इसने लाइफस्टाइल एसयूवी की अवधारणा को काफी चमकाया था। अब हम नयी सफारी को इसके नये मॉडल में लाकर बहुत खुशी हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर दोनों ने सहयोग कर भारतीय उपभोक्ताओं के लिये सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के उत्पाद लाने काफी सहायता की है।

कार में दिए गए है ये फीचर

आपको बता दे कि नयी सफारी लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। वहीं, कंपनी की हैरियर एसयूवी भी इसी प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है। आपको बता दे कि नयी सफारी में छह और सात सीटों के विकल्प दिये गए हैं। जहां इस गाड़ी में दो लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है। इस गाड़ी में आपको मिलता है छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ और रिक्लाइनिंग सेकेंड रो सीट्स, एम्बिएंट मूड लाइटिंग, रियर एसी वेंट, मल्टी ड्राइव मोड्स जैसे फीचर इस गा़ड़ी में शामिल हैं।

Summary
टाटा कंपनी ने लॉन्च की अपनी नई स्पोर्ट्स युटिलिट एसयूवी, जानियें गाड़ी में क्या है खास
Article Name
टाटा कंपनी ने लॉन्च की अपनी नई स्पोर्ट्स युटिलिट एसयूवी, जानियें गाड़ी में क्या है खास
Description
टाटा कंपनी ने सोमवार के दिन स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल यानि एसयूवी कैटेगरी को मजबूती देते हुए नयी सफारी को बाजार में उतार दिया है। वहीं, इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 14.69 लाख रुपये से शुरू है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER