गुरूवार का होता है अपना अलग महत्व, गलती से भी ना करें ये काम

गुरूवार का होता है अपना अलग महत्व, गलती से भी ना करें ये काम

ग्रहों की बात करी जाएं तो सभी ग्रह का अपना अलग महत्व होता है। वहीं, सप्ताह भी सात दिन का होता है। जो सभी ग्रहों के दिन के हिसाब से बना है। उन सात दिनों में एक दिन आता है गुरुवार आपको बता दें कि इस दिन को प्रकृति क्षिप्र के रूप में माना जाता है। जहां यह दिन  ब्रह्मा और बृहस्पति भगवान का दिन कहलाता है। जिसे हम गुरूवार के नाम से भी जानते है।

ग्रह होता है मजबूत

क्या आपको ये पता है कि गुरुवार का व्रत करने से भाग्य जागता है और लंबी आयु के लिए किया जाता है। साथ-साथ जिस व्यक्ति गुरू ग्रह कमजोर हो उसे बृहस्पति भगवान की पूजा करनी चाहिए और व्रत रहना चाहिए एवं जाप भी करना चाहिए। जिससे कुछ दिनों में ग्रह मजबूत होने लगता है। वहीं, आज के दिन मंदिर में जाना बहुत ही खास माना जाता है।

गुरूवार को यह काम से करें परहेज

  1. गुरुवार के दिन शेविंग कदापि ना करें। जहां बाल भी कटवाने का प्रयास ना करें। इससे ग्रह कमजोर होता है। बाल काटने से संतान सुख वहीं, इस दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए।
  2. बता दें कि इस दिन दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहता है। तो ऐसे में अगर बहुत जरूरी यात्रा हो तो दही या जीरा खाकर घर से बाहर निकलें।
  3. हालांकि, इस दिन नमक अलग से खाने से बचें। जिसका स्वास्थ्य पर असर देखने को मिलता है और कामों में रूकावट आती है।
  4. खाने की बात करें तो इस दिन दूध और केला का सेवन नहीं करना चाहिए तथा खिचड़ी भी खाना वर्जित है और कपड़े धोने से भी बचें।
  5. वहीं, परहेज में पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, आंख से जुड़ी वस्तु या कोई धारदार वस्तु की भी खरीदारी ना करें।
  6. बता दें कि बृहस्पतिवार के दिन पौछा लगाने से भाग्य साथ नहीं देता।
  7. ध्या रखे कि गुरु, देवता, पिता, धर्म का अपमान भी ना करें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER