यूँ तो हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्रि का पावन त्यौहार शुरू हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोगो ने नवरात्रि का व्रत भी जरूर रखा होगा। हालांकि कुछ लोग नवरात्रि का व्रत रखने में सहज महसूस नहीं करते। मगर जिन लोगो ने नवरात्रि के व्रत रखे है, आज हम उनके लिए एक बड़ी ही खास जानकारी लाएं है। बता दे कि नवरात्रि के व्रत में आपको भूल कर भी इन सब चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। यानि यह चीजे व्रत के दौरान नहीं खानी चाहिए। अब ये चीजें कौन कौन सी है, ये भी हम आपको बता देते है।
नवरात्रि के दिनों में माँ दुर्गा देती है यह शुभ संकेत, जो बदल सकते है आपकी किस्मत
नवरात्रि के व्रत में..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस दौरान प्याज और लहसुन तो बिलकुल नहीं खाना चाहिए। इसके इलावा अगर हो सके तो मसालों का इस्तेमाल भी न करे। हां अगर आप चाहे तो सेंधा नमक, काली मिर्च, हल्दी या फिर हरी मिर्च का इस्तेमाल जरूर कर सकते है। गौरतलब है कि नवरात्रि के व्रत के दौरान अनाज को भूल कर भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। जैसे कि दाल, चावल, आटा, मैदा आदि सब चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जी हां आप चाहे तो इसकी बजाय सिंघाड़े के आटे या समा के चावल का इस्तेमाल जरूर कर सकते है। बता दे कि ये सब चीजें आपको आसानी से बाजार में मिल जाएँगी। वही जो लोग नॉन वेज खाने के बेहद शौक़ीन है, उन्हें नवरात्रि के दिनों में नॉन वेज को एकदम भूलना होगा।
बता दे कि नवरात्रि के मौके पर नॉन वेज को घर में लाना भी पाप माना जाता है। वो इसलिए क्यूकि नवरात्रि के नौ दिन केवल माता रानी के दिन होते है। वैसे जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि साधारण नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए नवरात्रि के व्रत में अगर सभी चीजों में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएँ तो ज्यादा बेहतर होगा। अब हम तो यही दुआ करते है कि माता रानी आपसे कभी नाराज न हो।


