जैसा कि हम सभी जानते है कि Tata Sky को खूब अच्छे से प्रयोग करते है। जहां 27 जनवरी के दिन Tata Sky का नाम Tata Play कर दिया गया है। वहीं, अब DTH कंपनी ने OTT प्लेटफॉर्म Netflix के साथ भी जुड़ गई हैै। जहां अब Tata Play यूजर्स को एक नया OTT बेस्ड चैनल पैक मिल सकेगा। वहीं, टाटा प्ले पर अब Netflix मिलने के बाद यूजर्स को अब OTT कॉम्बो पैक का भी फायदा मिल सकेगा। जहां Tata Play यूजर्स को नॉर्मल चैनल्स के साथ OTT प्लेटफॉर्म्स और Binge सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिल सकेगा।
इन ओटीटी प्लेटफार्म का उठा सकेंगे फायदा
बता दें कि Tata Play Binge पर यूजर्स को करीब 13 OTT ऐप्स का कंटेंट सिंगल यूजर इंटरफेस के साथ मिल सकेगा। दरअसल, जो नया कॉम्बो पैक आया है उसमें यूजर्स Amazon Prime Video, Voot और Disney + Hotstar जैसी OTT प्लेटफार्म का फायदा उठा सकेंगे।
कंपनी के सीईओ ने कही ये बात
हालांकि, कंपनी के MD और CEO हरित नागपाल बताते है कि ‘हम Netflix का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। उन्होने कहा कि हम सभी ग्राहको के लिए सर्विसेस को विजिट फ्री करते हैं। जहां खास बात यह है डि-एक्टिवेट DTH कस्टमर्स रिचार्ज करके सर्विस को फिर से दोबारा शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
ब्राडबैंड नेटवर्क का भी बदल गया नाम
आपको बता दें कि साथ ही कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क का नाम भी बदलकर Tata Play Fiber कर दिया है। एक बात का ध्यान रखे कि टाटा प्ले Tata Sons और The Walt Disney कंपनी का जॉइंट वेंचर है, जो लगभग 2.3 करोड़ घरों तक पहुंचता है।
खास बात
वहीं, टाटा प्ले में कुछ धार्मिक स्थलों का आप लाइव दर्शन की भी सुविधा पा सकते है। जहां यह सुविधा और कोई भी कंपनी में उपलब्ध नहीं है।
