नींबू आज बाजार में इसका दाम काफी ज्यादा भाग चुका है। जहां खाने में नींबू का एक अहम रोल होता है। जहां बाजार में बीस रूपये में मिलने वाले नींबू के दाम अब दो सौ रूपये के पास जा चुके है। जहां लोगो को खाने से पहले सोचना पड़ रहा है। जहां लोगो को विटामिन-सी का स्वाद लेने के लिए सोचना पड़ रहा है। तो ऐसे में अब वो लोग इस पर बहुत खुश होंगे जिनके घर पर नींबू का पेड़ होगा। अगर आप कहीं से नींबू ले भी आए हैं तो उन्हें स्टोर करके रखना एक बहुत बड़ी समस्या बन जाता है।
मंहगाई के जमाने में ना खराब हो नींबू
हालांकि, नींबू का रस पीने में जितना अच्छा लगता है उतनी ही मेहनत का काम है नींबू को स्टोर करना। कई लोग तो नींबू को रूम टेम्परेचर पर रखते हैं तो कई इसे सीधे फ्रिज में लाकर रख देते है लेकिन एक सप्ताह होते ही नींबू का रंग बदलने लगता है और धीरे-धीरे ये खराब होने लगते हैं। इस महंगाई के जमाने में अगर नींबू भी खराब होने लगे तो यकीनन ये आपको अच्छा नहीं लगेगा। आइये जानते है कि कैसे आप घर पर नीबू को लंबे समय तक रख सकते है।
खास बात
सबसे पहले पूरा नींबू- बिना कटा हुआ पूरा नींबू आप रूम टेम्परेचर या फ्रिज में स्टोर करें। फिर इसके बाद नींबू के स्लाइस- इसे फ्रिज में ही स्टोर करना होता है और इसे स्टोर करने के लिए आपको प्लास्टिक रैप या फिर एयरटाइट कंटेनर का प्रयोग चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि नींबू का रस- हमेशा ग्लास कंटेनर में ही इसे फ्रिज में स्टोर करें। ये आइस क्यूब्स के फॉर्म में भी स्टोर किए जा सकते हैं।
महीने भर बनाएं तरोताजा
अगर आप नींबू को एक महीने तक स्टोर करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए बस एक हैक ही काफी होगा। नींबू के साथ सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि वो जैसे-जैसे सूखता है नींबू का रस खत्म होता जाता है और फ्लेवर स्वाद भी नहीं आता। इसलिए नींबू को फ्रेश रखने के लिए उसे भरपूर हाइड्रेट रखना जरूरी है और ये काम पानी बहुत ही आसानी से कर देगा। सबसे पहले नींबू को स्टोर करने के लिए आप एक ग्लास या फिर प्लास्टिक का एयर टाइट कंटेनर लें। उसमें पानी के साथ नींबू को स्टोर करें। नींबू को स्टोर करने का ये तरीका उन्हें महीने भर तक बढ़िया तरोताजा बनाएं रखेगा।