Nokia ने लॉन्च किए अपने दो नए मोबाइल, ये है कीमत

Nokia ने लॉन्च किए अपने दो नए मोबाइल, ये है कीमत

जानी-मानी मोबाइल निर्माता कंपनी Nokia ने मंगलवार के दिन भारत में दो नए फीचर मोबाइल को लॉन्च कर दिया है। जिसमें शामिल है Nokia 105 और Nokia 105 प्लस। जहां यह मोबाइल देखने में भी अच्छे लग रहे है। हालांकि, बात करें नोकिया 105 और नोकिया 105 प्लस की तो दोनों मोबाइल में एक जैसे स्पेसिफिकेशन शामिल किए गए है। हालांकि, Nokia 105 Plus आता है अन्य फीचर्स एवं MP3 प्लेयर और कॉल रिकॉर्डिंग को सपोर्ट के साथ।

टॉप पैनल पर दी गई है टार्च

जहां, नोकिया 105 और नोकिया 105 Plus फीचर फोन में 1.77 इंच की स्क्रीन शामिल की गई है। बाकि यह फोन चलता है S30+OS पर। जो नोकिया के अन्य फीचर फोन में भी शामिल होता है। आपको बता दें कि इन फोन में 2000 कॉन्टैक्ट और 500 मैसेज आराम से स्टोर कर सकते हैं। जो लोग क्लासिक स्नेक गेल खेलना पसंद करते हैं। उन्हें फोन खरीदकर खुशी होगी। साथ ही मोबाइल के टॉप पैनल पर एक टॉर्च का भी ऑप्शन दिया गया है।

12 घंटे का है बैकप

दरअसल, इस मोबाइल में यूजर्स को मेमोरी बढ़ाने के लिए माइक्रो-यूएसबी स्लॉट का भी ऑप्शन दिया गया है। जहां फोन में हैंड्स-फ्री कॉलिंग और म्यूजिक सुनने के लिए 3.5 मिली माइक्रोफोन जैक भी शामिल किया गया है। जहां कंपनी भी इस बात का दावा कर रही है कि इस फोन की बैटरी 12 घंटे तक का टॉकटाइम और 18 दिनों का स्टैंडबाय प्रदान कर सकती है।

कंपनी दे रही एक साल का रिप्लेसमेंट

हालांकि, Nokia 105 और Nokia 105 Plus की कीमत 1,299 और 1,399 रुपए रखी गई है। जहां Nokia 105 चारकोल और ब्लू कलर में उपलब्ध है। वहीं, Nokia 105 Plus चारकोल और रेड कलर में दिया गया है। वहीं, कंपनी इन मोबाइल पर एक साल का रिप्लेसमेंट भी उपलब्ध करा रही है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER