आईपीएल में 40 वॉ मुकाबला बुद्धवार के दिन सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। जहां गुजरात ने शानदार पारी खेलते हुए हैदराबाद को करीब पांच विकेट से परास्त कर दिया। आपको बता दें कि कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में टॉस जीत था। जहां उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहली बार टॉस हारे विलियमसन
पहले नंबर पर आ गई गुजरात
हालांकि, मुकाबले के दौरान राशिद और राहुल तेवतिया की जोड़ी ने संभव को असंभव कर डाला। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस आठ में से सात मैच जीतकर 14 अंक के साथ पहले स्थान प्वाइंट्स टेबल पर आ गई है। वहीं, हैदराबाद का लगातार पांच मैच की जीत का सिलसिला भी टूट गया जो आठ मैचों में 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है।
उमरान ने लिए पांच विकेट
जहां इस मुकाबले में खास बात यह रही कि हैदराबाद के हीरो रहे उमरान मलिक ने गुजरात के सभी पांच चटका डाले। उमरान ने इस मैच में शुभमन गिल, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा और अभिनव मनोहर को क्लीन बोल्ड कर डाला लेकिन उनकी मेहनत खराब हासिल हुई और गुजरात ने आखिरी ओवर में यह मैच जीत लिया। जहां मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा।