इस तरह न्यू ईयर पर बनाएं हॉट चॉकलेट रेसिपी, ये है विधि

इस तरह न्यू ईयर पर बनाएं हॉट चॉकलेट रेसिपी, ये है विधि

न्यू ईयर पर हर कोई के मन में यह सवाल रहता है कि कोई नई डिश बनाई जाए। जो एक प्रकार से हट कर हो। तो आज हम बात करने जा रहे है हॉट चॉकलेट की। जो एक प्रकार से लोकप्रिय क्रीमी बेवरेज रेसिपी भी कही जाती है। बता दें कि इस रेसिपी का एक अलग ही स्वाद मिलता है। जिसको आप खाएंगे तो एक अलग ही स्वाद मिलेगा। दरअसल, यह हॉट चॉकलेट कोको पाउडर, सेमी स्वीट चॉकलेट और दूध से बनाई जाती है। जिसे आप न्यू ईयर पर बनाकर इसका आनंद उठा सकते है। यह रेसिपी बनाकर आप घरवालों को खुश भी कर सकते है।

अपने पसंद की कोई भी चॉकलेट ले सकते है

आप सबसे पहले 50 ग्राम सेमी-स्वीट चॉकलेट या अपनी पसंद की कोई भी चॉकलेट को काट कर रख ले। जिसमें आपको हॉट चॉकलेट बनाने के लिए 6 से 7 बड़े चम्मच कटी हुई चॉकलेट की जरूरत पड़ेगी। फिर इसके बाद कटी हुई चॉकलेट को एक कटोरे में अलग जगह पर रख दे। फिर इसके बाद दूध को गर्म कर लें। फिर एक सॉस पैन में करीब 2 कप पूरा भरकर दूध डाल दें। उसके बाद दूध में 2 बड़े चम्मच चीनी को डालें। वहीं, आप कौन सी चॉकलेट इस्तेमाल कर रहे है। उसी प्रकार आपको चीनी समझ कर डालना पड़ेगा।

इस तरह करें तैयार

फिर थोड़ी देर बाद आंच को मीडियम पर रखें और दूध को गैस पर गर्म करना शुरू कर दें। वहीं, दूध को चलाते रहे ताकि चीनी पूरी तरह से घुल जाए। तभी उसके बाद दूध में धीमी उबाल आएगी। उसके बाद आंच को बंद कर दें और पैन को आंच से उतार कर रख लें। अब कटी हुई चॉकलेट वाली कटोरी में करीब 2 से 3 बड़े चम्मच गर्म दूध को डाल दें। फिर उसको अच्छी तरह से मिला ले ताकि उसमें चॉकलेट मिल जाए।

हॉट चॉकलेट को सजाएं

इसके बाद पिघली हुई चॉकलेट को सॉस पैन में गर्म दूध में डालें। ध्यान दें कि सॉस पैन को काउंटरटॉप पर रखा जाता है न कि गैस के बर्नर पर। इसमें 1 चम्मच वनीला एक्सट्रेक्ट को मिला ले और एक बार फिर से मिलाएं। अब हॉट चॉकलेट को मग या कप में डालें। फिर उसके बाद 1 से 2 बड़े चम्मच व्हीप्ड क्रीम, चॉकलेट शेविंग्स और ऊपर से थोड़ा सा कोको पाउडर गार्निश करके सजा सकते है। आपकी हॉट चॉकलेट तैयार है अब आप इसका आनंद उठा सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER