हम देखते है कि चॉकलेट किसको पसंद नहीं होती। यह एक ऐसी चीज है जिसे लगभग सभी उम्र के लोग पसंद करते है। जो सभी को पसंद होती है। वहीं, अध्ययनों में मीठे चॉकलेट को सेहत के लिए लाभदायक बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार मिल्क और बाजार में मिलने वाले विभन्न तरीके की चॉकलेट्स की तुलना में डार्क चॉकलेट का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर होती है
दरअसल, जो भी डार्क चॉकलेट होती है वह कई तरह के पोषक तत्वों भरपूर होती है। जो हमारी सेहत के लिहाज से भी बहुत लाभदायक होती है। आपको बता दें कि कोको के बीज से बना डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक होती है। जिसका सेवन करना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है। वहीं, अध्ययनों के अनुसार यह भी पता चला कि डार्क चॉकलेट स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ हृदय रोग के जोखिम को भी कम करने का काम करती है।
रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को करती है कम
वहीं, अध्ययनों के अनुसार डार्क चॉकलेट में फ्लेवनॉल्स पाया जाता है। जो हमारे शरीर में उपलब्ध नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए धमनियों की परत को उत्तेजित करने का काम करती है। जहां नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को आराम देता है और रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने का भी काम करता है। जिस कारण से ब्लड प्रेशर का खतरा कम किया जा सकता है। वहीं, अध्ययनों के अनुसार कोको और डार्क चॉकलेट, रक्त प्रवाह और रक्तचाप के स्तर में सुधार लाने का भी काम कर सकते है।
खास बात
आपको बता दें कि बाजार में ऐसे तो बहुत सी चॉकलेट मिलती है लेकिन यह चॉकलेट थो़ड़ी महंगी आती है। जो हमारी सेहत के लिहाज से अच्छी होती है। सप्ताह में कम से कम एक या दो बार चॉकलेट सेवन करना चाहिए।
