समय से रिलीज होगी राजामौली की फिल्म RRR, सामने आई ये बात

समय से रिलीज होगी राजामौली की फिल्म RRR, सामने आई ये बात

वर्ष 2021 अब समाप्त होने को आ गया है। तो ऐसे में यह साल फिल्म इंडस्ट्री के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। वहीं, जब 2021 शुरू हुआ था तो काफी समय तक सिनेमा हॉल बंद थे। इन्हीं कारणों से नई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही थी। हालांकि, कोरोना की स्थिती सहीं होते ही वर्ष के आखिरी दो से तीन महीनों के अंदर फिल्में धीरे-धीरे रिलीज होना शुरू हो गई। जहां अब एक बार फिर कोरोना का साया फिल्म इंडस्ट्री पर मंडरा रहा है।

कई राज्यों में कम हो गया समय

दरअसल, इस समय कोरोना के नए वैरिएंट का वायरस ओमीक्रोन लोगो को डरा रहा है। जिसके केस धीरे-धीरे बढ़ रहे है। जिसकी वजह से नई फिल्मों पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार कई राज्यों में तो सिनेमा हॉल खुलने का समय भी घटा दिया गया है। तो कहीं सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। जहां दिल्ली में यहीं हुआ है। कुछ खबर ऐसी भी मिल रही थी कि कोरोना को देखते हुए कई फिल्मों की रिलीज डेट भी टाली जा सकती है। जिसमें पृथ्वीराज और जर्सी जैसी फिल्में भी शामिल है।

राजमौली ने अफवाहों को किया खारिज

जहां यह जानकारी भी मिल रही थी कि एस एस राजामौली अपनी मच अवेटेड फिल्म RRR की रिलीज डेट को भी अभी रोकेंगे लेकिन इन अफवाहों को राजामौली ने खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि राजामौली अपनी फिल्म RRR तय समय के साथ रिलीज करेंगे। जहां इसकी जानकारी खुद फिल्म क्रिटिक्स तरूण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए शेयर करी।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि RRR फिल्म अगले साल यानि 2022 में 7 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जहां फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे कलाकार मुख्य किरदार के रूप में नजर आएंगे।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER