ये तो सब जानते ही है कि बीते दिनों अपने बदले हुए लुक के कारण रानू मंडल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। जी हां उन्होंने इतना ज्यादा मेकअप कर रखा था कि लोगों उनके लुक का मजाक उड़ाने लगे। मगर क्या आप जानते है कि उन्होंने इतना हैवी मेकअप क्यों किया था। दरअसल रानू मंडल हाल ही में ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन करने पहुंची थी। इसी खास मौके पर उन्होंने अपना लुक बदलने के लिए ऐसा किया था। बता दे कि एक वायरल वीडियो ने रानू मंडल की जिंदगी को जमीन से आसमान तक पहुंचा दिया। हालांकि अब अपने बदले व्यव्हार और लुक के कारण लोग रानू मंडल की काफी बुराई भी कर रहे है।
ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन करने पहुंची थी रानू मंडल..
यहाँ तक कि सोशल मीडिया पर हैवी मेकअप के साथ उनकी बहुत सी तस्वीरें वायरल भी हो रही है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा रानू मंडल के इस लुक के कारण लोगों ने उन्हें लेकर काफी जोक्स भी बनाएं है। अब यूँ तो इस इंडस्ट्री में हैवी मेकअप करना काफी आम सी बात है। मगर जिस तरह से रानू मंडल का मेकअप किया गया है। उसे देख कर तो ऐसा लगता है जैसे उनके असली चेहरे को छिपाने की कोशिश की गई हो। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि रानू मंडल दोबारा अपनी आवाज और गायिकी की तरफ ही ध्यान दे, ताकि वह दोबारा लोगों के दिल में जगह बना सके।
फ़िलहाल तो रानू मंडल जब ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन करने पहुंची थी, तब वहां भी कुछ लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया। बता दे कि उनके कई मीम्स भी बनाएं गए। वो कहते है न कि इस दुनिया में आलोचना करने वाले लोगों की कमी नहीं है, लेकिन इस बार लोगों को आलोचना करने का मौका रानू मंडल ने खुद ही उन्हें दिया है। इसलिए हमें यकीन है कि वह इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगी।



