कई बार हमारे मन में ये ख्याल आता है कि काश हम दूसरों के मन की बात आसानी से जान पाते है। मगर अफ़सोस कि ऐसा हो नहीं सकता। जी हां दूसरे के मन में क्या चल रहा है, ये जानना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन है। यानि अगर हम कोशिश करे तो हम ये जान सकते है कि किसके मन में क्या चल रहा है। बहरहाल आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे आप दूसरो के बारे में कई सारे राज पता कर सकते है। गौरतलब है कि किसी दूसरे को समझने के लिए सबसे पहले तो आपको खुद के मन को शांत करना होगा। तभी आप दूसरों के बारे में जान पाएंगे। इसके बाद आप व्यक्ति के हाव भाव को देख कर उसके बारे में काफी सारी बातें पता कर सकते है। तो चलिए अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।
दूसरों के मन की बात जानने के अनोखे तरीके..
1. जरूरत से ज्यादा सिर हिलाना.. गौरतलब है कि अगर आप किसी व्यक्ति से बात कर रहे है और वह आपकी बातें सुन कर जरूरत से ज्यादा सिर हिला रहा है। तो इसका मतलब ये है कि वह व्यक्ति आपकी बातें ध्यान से नहीं सुन रहा है। जी हां इसका मतलब ये है कि वह आपकी बातें सुनने का केवल दिखावा ही कर रहा है।
2. मुट्ठी बंद करके बात करना.. बता दे कि अगर कोई व्यक्ति मुट्ठी बंद करके आपसे बात करता है, तो इसका मतलब ये है कि वह आपसे कुछ छिपा रहा है। अब सामने वाला व्यक्ति आपसे कौन सी बात छिपा रहा है, ये तो आपको खुद ही पता करना होगा, क्यूकि हमारा काम तो केवल आपको हिंट देना है। इसके इलावा ऐसा भी हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति आपसे खुल कर कोई बात न कह पा रहा हो।
3. सच और झूठ का ऐसे पता करे.. बता दे कि अगर बात करते समय सामने वाले व्यक्ति की आवाज में बदलाव आ जाएँ और वह आपसे ऑंखें मिला कर बात न कर पा रहा हो, तो इसका मतलब ये है कि वह आपसे झूठ बोल रहा है। ऐसी स्थिति में सामने वाला व्यक्ति अपनी बात छुपाने के लिए अजीब सी हरकतें भी करने लगता है। वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि दूसरो के मन की बात को समझना जरा सा मुश्किल है। दोस्तों क्या आप किसी के मन की बात आसानी से समझने में सक्षम है या नहीं ये हमें जरूर बताईयेगा।


