ये तो सब जानते है कि कॉमेडियन भारती सिंह की शादी पिछले साल ही हर्ष लिंबाचिया से हुई थी। बता दे कि हर्ष लिंबाचिया एक लेखक है। यहाँ तक कि वह कॉमेडी सर्कस का हिस्सा भी रह चुके है। जी हां उन्होंने भारती के लिए कई बार स्क्रिप्ट लिखी है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि शादी से पहले जब सब कुछ सही चल रहा था, तब भारती सिंह ने अपने होने वाले पति से एक सवाल पूछा था। बहरहाल इस दौरान भारती सिंह ने हर्ष से यह सवाल पूछा था कि वह उसके जैसी मोटी लड़की से ही शादी क्यों कर रहे है। तो ऐसे में हर्ष ने भी इस सवाल का बड़ा बेहतरीन जवाब दिया था। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि इन दोनों की शादी गोवा में समुद्र तट के किनारे बड़ी धूमधाम से हुई थी।
शादी से पहले जब भारती सिंह ने पूछा यह सवाल..
वही अगर हम भारती सिंह द्वारा पूछे गए सवाल की बात करे। तो इस सवाल के जवाब में हर्ष ने कहा था कि तुम नहीं समझोगी। तुम प्रेमिका की तरह नहीं हो, बल्कि पत्नी की तरह हो। हालांकि हर्ष की इस बात का असली मतलब क्या था, ये तो केवल वही बता सकते है। मगर भारती सिंह को उन्होंने यही जवाब दिया था। जिसके बाद भारती सिंह इस शादी को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हो गई थी। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि हर्ष और भारती एक दूसरे से बेहद प्यार करते है। यहाँ तक कि वह एक दूसरे को लेकर खूब मस्ती मजाक भी करते रहते है।
शायद इसी को तो परफेक्ट जोड़ी कहते है। बता दे कि भारती सिंह अपनी शादी के जश्न के दौरान भी खूब हंसी मजाक किया था और बारातियों को खूब हंसाया था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारती सिंह और हर्ष की शादी सच में काफी अलग थी। हालांकि शादी से पहले जब भारती सिंह ने वह सवाल पूछा था, तब उन्हें खुद भी यह मालूम नहीं था, हर्ष इस सवाल का क्या जवाब देंगे। मगर आज वह दोनों ही अपने शादीशुदा रिश्ते से बेहद खुश है।



