टेलीग्राम से 24 घंटे में जुड़े 30 लाख नए  यूजर

टेलीग्राम

फेसबुक के इस आधुनिक समय में लोग टेलीग्राम को भी यूज कर रहे हैं। मैसेजिंग एप टेलीग्राम ने दावा किया है कि इस प्लेटफार्म पर पिछले 24 घंटों में 30 लाख नए यूजर उससे जुड़े हैं। दरअसल यह वही टाइम है जब फेसबुक 8 घंटे तक डाउन था।  यह जानकारी टेलीग्राम के  फाउंडर Pavel Durov ने दी है।

Pavel Durov ने टेलीग्राम चैनल पर मैसेज लिखते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में 30 लाख नई यूजर जुड़े हैं। हालांकि Durov ने टेलीग्राम पर हुए यूजर्स की इस बढ़ोतरी के कारण को नहीं बताया है। एक साल पहले कंपनी ने  यह बाताया था  कि उसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 करोड़ यूजर्स के आंकड़े को पार कर गई है।

अभी कुछ दिन पहले फेसबुक इंस्टाग्राम मैसेंजर यूट्यूब कई घंटों तक कई घंटों तक ठप हो गए थे, जिसके कारण यूजर्स को परेशानियां झेलनी पड़ी थी।
इस परेशानी का सामना अमेरिका के साथ-साथ भारत को भी करना पड़ था। टि्वटर पर लगातार फेसबुक इंस्टाग्राम मैसेंजर के यूजर अपने प्रतिक्रियाओं के साथ स्क्रीनशॉट करके भेज रहे थे|

शायद यही कारण हो सकता है कि टेलीग्राम के यूजर एकाएक इतने ज्यादा बढ़ गए। यह फेसबुक की राइवल साइट है। इससे यह संकेत मिला है कि फेसबुक के डाउन का सबसे ज्यादा फायदा टेलीग्राम को ही मिला है। मार्च 2018 में,कंपनी ने कहा कि उसके 200 मिलियन मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता थे।

कंपनी  के सीईओ के अनुसार, अप्रैल 2017 तक, टेलीग्राम की वार्षिक वृद्धि दर 50% से अधिक थी। यह  ऐप एंड्रॉयड फोन आईओएस, विंडोज फोन, विंडोज एनटी, मैकओएस फोन लिनक्स के लिए उपलब्ध हैं। इस एप्लीकेशन से यूजर्स मैसेज भेज सकते हैं और फोटो, वीडियो, स्टिकर, ऑडियो और किसी भी प्रकार की फ़ाइलों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।

इस ऐप्प में मैसेज और मीडिया केवल क्लाइंट-सर्वर पर एन्क्रिप्टेड होते हैं और डिफ़ॉल्ट रूप से सर्वर पर संग्रहीत होते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
टेलीग्राम से 24घंटे में जुड़े 30 लाख नए यूजर -Youth Express
Article Name
टेलीग्राम से 24घंटे में जुड़े 30 लाख नए यूजर -Youth Express
Description
मैसेजिंग एप टेलीग्राम ने दावा किया है कि इस प्लेटफार्म पर पिछले 24 घंटों में 30 लाख नए यूजर उससे जुड़े हैं। यह जानकारी टेलीग्राम के  फाउंडर Pavel Durov ने दी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER