हिना खान ने एरिका फर्नांडिस साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान

हिना खान

स्टार प्लस के सबसे जाने-माने शो “कसौटी जिंदगी की” में दोनों ही मुख्य अभिनेत्रियों हिना खान और एरिका फर्नांडिस के बीच आपस में खटपट चल रही है। अभी तक तो यह खबर सिर्फ अफवाहों पर ही थम गई थी लेकिन, इस खबर की पुष्टि करते हुए अभिनेत्री हिना खान ने अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस के लिए कहा कि ”मेरे और एरिका के साथ कथित मुद्दों के बारे में गॉसिप्स की बहार आ गई है, लेकिन मैंने इसका कोई जवाब नहीं दिया, क्योंकि मुझे ये अफवाहें बेबुनियाद लगती हैं।”

सीरियल कसौटी जिंदगी की में यूट्यूब दोनों ही अभिनेत्री हिना खान और एरिका फर्नांडिस एक दूसरे से लोहा लेती हुई नजर आती है। तो वहीं, वास्तविक जीवन में भी इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक दूसरे से अन बन कर ली है। सीरियल कसौटी जिंदगी की में जहां अभिनेत्री हिना खान ‘कोमोलिका’ के रूप में नजर आती हैं तो वहीं अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ‘प्रेरणा’ के रूप में। दोनों के बीच तकरार होने के चर्चे पूरे बीटाउन में फैले हैं तो वहीं एक दूसरे के फैंस भी सोशल मीडिया पर लड़ने को तैयार है।

अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ” मेरे और एरिका के साथ कथित मुद्दों के बारे में गॉसिप्स की बात बहार आ गई है, लेकिन मैंने इसका कोई जवाब नहीं दिया, क्योंकि मुझे ये अफवाहें बेबुनियाद लगती हैं। इस शो की शूटिंग शुरू किए मुझे कुछ ही महीने हुए हैं, और हर रिश्ता व्यवस्थित रूप से बढ़ता है। मैं खुद को किसी पर नहीं थोप सकती और न ही दूसरे व्यक्ति पर ऐसा कर सकती हूं।” उन्होंने आगे कहा कि, “एरिका बहुत प्यारी लड़की हैं।

वास्तव में, टीम में हर कोई अच्छा है। कभी-कभी आप लोगों से तुरंत जुड़ जाते हैं या आप को इसके लिए समय लगता है। ऐसे समय भी होते हैं जब दो लोग, जो व्यक्तिगत रूप से अच्छे होते हैं, एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग बनाने में विफल होते हैं। एरिका और मेरे मामले में हम एक-दूसरे को सिर्फ दो-तीन महीने से जानते हैं। शो के अन्य कलाकार एक दूसरे के साथ एक शानदार तालमेल शेयर करते हैं, क्योंकि वे छह महीने से एक साथ शूटिंग कर रहे हैं। उनकी बहुत सारी यादें हैं। एरिका और मैं बहुत बात करते हैं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि हम दोस्त हैं। हो सकता है समय के साथ हम दोस्त बन जाएं लेकिन, मैं ऐसा होते हुए नहीं देख रही हूं क्योंकि मैं अगले डेढ़ महीने के लिए शो से ब्रेक ले रही हूं।”

अब देखना यह है कि, अभिनेत्री हिना खान के इस बयान के बाद अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस  क्या रिस्पांस करती हैं और क्या इन दोनों के बीच की तकरार दुश्मनी में बदलती है कि नहीं !

मनोरंजन से जुड़ी हुई सभी लेटेस्ट ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
हिना खान ने एरिका फर्नांडिस साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान - Youth Express
Article Name
हिना खान ने एरिका फर्नांडिस साथ अपने रिश्ते पर दिया बड़ा बयान - Youth Express
Description
"कसौटी जिंदगी की" में दोनों ही मुख्य अभिनेत्रियों हिना खान और एरिका फर्नांडिस के बीच आपस में खटपट चल रही है। अभी तक तो यह खबर सिर्फ अफवाहों पर ही थम गई थी
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER