अक्की रोटी का स्वाद अगर अब तक नहीं चखा तो यहाँ जाने इसे घर पर बनाने का तरीका

अक्की रोटी का स्वाद

वैसे तो इस देश में ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अलग अलग व्यंजन खाने का शौंक रखते होंगे। ऐसे में हम भी आपके लिए एक अलग व्यंजन की रेसिपी लेकर आएं है। जी हां आपने गेहूं के आटे से बनी रोटी तो कई बार खाई होगी, लेकिन यहाँ हम आपको अक्की रोटी के बारे में बताना चाहते है। बहरहाल आपने अगर अब तक अक्की रोटी का स्वाद नहीं चखा तो आज ही इस रोटी को घर पर बनाइयें और मजे के साथ खाइये। चलिए अब आपको बताते है कि इसे बनाने के लिए आपको कौन कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ेगी।

अक्की रोटी का स्वाद

अक्की रोटी का स्वाद अब तक नहीं चखा तो यहाँ जाने इसे बनाने की आसान रेसिपी.. 

सामग्री ..  चावल का आटा.. एक कप

बारीक़ कटा हुआ प्याज.. एक, कद्दूकस किया नारियल.. तीन चम्मच

कद्दूकस किया हुआ गाजर.. 1/2 कप

हरी मिर्च कटी हुई.. दो, जीरा.. 1/2 चम्मच

बारीक कटी हुई धनिया की पत्ती.. दो चम्मच

चना दाल भिगोई हुई.. एक चम्मच

कद्दूकस किया हुआ अदरक.. 1/2 चम्मच

तलने के लिए.. तेल, नमक.. स्वादानुसार, पानी.. आवश्यकतानुसार

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा ले लीजिये। फिर उसमे सारी सामग्री डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये।

2. फिर इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर इसे अच्छी तरह से गूँथ लीजिये। उसके बाद बॉल की तरह गूंथे हुए आटे के चार पेड़े बना लीजिये। गौरतलब है कि अब तवे को आंच पर रख दे और थोड़ा सा तेल डाल कर गर्म करे।

3. इसके बाद आटे का एक पेड़ा लेकर उँगलियों की मदद से उसे गोलाकार में रोटी की तरह बना ले। बहरहाल इस रोटी को मोटा या पतला जैसे भी आपको स्वाद लगती हो आप वैसे बना सकते है। फिर इसे तेज आंच पर सुनहरा भूरा होने तक पकाएं और दोनों तरफ तेल लगा कर सेंके।

4. हालांकि इसे ज्यादा देर तक पकाने से यह कड़क भी हो सकती है। इसलिए इसे ज्यादा न पकाएं। इसके बाद तवे पर ठंडा पानी मार कर उसे पोंछ दे और बाकी की रोटियां भी ऐसे ही बनाएं।

5. अब आखिर में इसके ऊपर हल्का सा बटर लगा कर चटनी या सब्जी के साथ खाएं। बता दे कि अगर आपको अक्की रोटी का स्वाद चखना है, तो आप इसे इस विधि से आसानी से घर पर भी बना सकते है।

Summary
अक्की रोटी का स्वाद अगर अब तक नहीं चखा तो यहाँ जाने इसे घर पर बनाने का तरीका  Youth Express
Article Name
अक्की रोटी का स्वाद अगर अब तक नहीं चखा तो यहाँ जाने इसे घर पर बनाने का तरीका Youth Express
Description
वैसे तो इस देश में ऐसे बहुत से लोग होंगे जो अलग अलग व्यंजन खाने का शौंक रखते होंगे। ऐसे में हम भी आपके लिए एक अलग व्यंजन की रेसिपी लेकर आएं है। जी हां आपने गेहूं के आटे से बनी रोटी तो कई बार खाई होगी, लेकिन यहाँ हम आपको अक्की रोटी के बारे में बताना चाहते है। बहरहाल आपने अगर अब तक अक्की रोटी का स्वाद नहीं चखा तो आज ही इस रोटी को घर पर बनाइयें और मजे के साथ खाइये। चलिए अब आपको बताते है कि इसे बनाने के लिए आपको कौन कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER