5G फीचर्स के साथ लांच होगा Redmi K30, कंपनी ने कही ये बात

रेडमी कंपनी  ने इस साल अपने बेस्ट स्मार्टफोन Redmi K20 सीरीज को भारत में लांच किया है. यूजर को यह मिड रेंज वाला स्मार्टफोन काफी पसंद भी आया है. कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज के अगले मॉडल Redmi K30 को भी जल्द लॉन्च करेगी । इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Lu Weibing ने इस स्मार्टफोन के बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। Lu Weibing ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट से इस स्मार्टफोन के बारे में लिखा है कि, 2020 में Redmi 5G लीडर होगा, K30 देखें। Lu Weibing ने अपने पोस्ट के साथ K20 सीरीज के कम्पैरिजन वाला पोस्ट भी किया है। तो चलिए आपको इस फ़ोन से जुडी और भी जानकारी आपको बता दे-

Redmi K30

Redmi K30 के खास फीचर:

xiaomi के इस अपकमिंग फ़ोन की खसियतत यह है की यह 5G फीचर्स से लैस होगा। इसमें क्वालकॉम 7250 चिपसेट प्रोसेसेर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में  Galaxy S10+ की तरह ही ड्यूल पंचहोल डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।  यही नहीं, इसमें इंडस्ट्री का सबसे दमदार 108 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। Xiaomi अपने 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को लगातार प्रमोट कर रहा है। ऐसे में ये देखना लाजमी होगा कि 2020 में 108 मेगापिक्सल कैमरा स्टैंडर्ड होता है या नहीं।

बता दे इस स्मार्टफोन को अगले साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, भारत में इसका 5G वर्जन लॉन्च होगा या नहीं, इसके बारे में तो लॉन्च के समय ही पता चल पाएगा।

वही अगर Redmi K20 सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Redmi K20 और Redmi K20 Pro लॉन्च किए गए हैं। यह सीरीज इसलिए भी यूजर्स के बीच लोकप्रिय हुआ है क्योंकि इसके बैक में 48 MP  कैमरे के अलावा इसमें हाई एंड क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं, फोन में पॉप-अप कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं। Redmi K30 सीरीज में यूजर्स को वे सभी फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं, जिसे किसी प्रीमियम स्मार्टफोन में देखा जा सकता है।

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर. 

Summary
5G फीचर्स के साथ लांच होगा Redmi K30, कंपनी ने कही  ये बात-Youth Express
Article Name
5G फीचर्स के साथ लांच होगा Redmi K30, कंपनी ने कही ये बात-Youth Express
Description
xiaomi कंपनी अगले मॉडल Redmi K30 को भी जल्द लॉन्च करेगी । इस स्मार्टफोन के बारे में पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यह 2020 में Redmi 5G लीडर होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER