वैसे तो देश और दुनिया भर में विराट कोहली के लाखो नहीं बल्कि करोड़ों फैंस होंगे। मगर आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है, जो विराट कोहली की स्पेशल फैन है। यही वजह है कि विराट खुद इस स्पेशल फैन से मिलने पहुंचे थे। दरअसल इस लड़की को काफी बड़ी बीमारी है। अगर खबरों की माने तो इस लड़की का नाम पूजा शर्मा है। जिसकी उम्र महज चौबीस साल है। गौरतलब है कि पूजा शर्मा ने जब विराट से बात की तब उन्होंने कहा कि सर मैं आपकी बहुत बड़ी फैन है।
विराट कोहली की स्पेशल फैन है ये बीमार लड़की..
इसके बाद पूजा ने कहा कि उन्होंने विराट के सभी मैच देखे है। इसके साथ ही वह पहली बार स्टेडियम में मैच देखने पहुंची थी। ऐसे में विराट से मिलने के बाद पूजा का सपना मानो पूरा हो गया था। बता दे कि पूजा शर्मा इंदौर की रहने वाली है। हालांकि अपनी बीमारी के कारण वह केवल बारहवीं तक ही पढ़ पाई, लेकिन उनके अंदर जीने का जज्बा सच में काबिल के तारीफ है। बता दे कि पूजा शर्मा भारतीय टीम का मैच देखने के लिए होल्कर स्टेडियम पहुंची थी। ऐसे में वह काफी लम्बे समय तक विराट से मिलने का इंतजार करती रही।
दरअसल पूजा को ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा नाम की अजीब सी बीमारी है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस बीमारी में मरीज को केवल छूने से उसकी हड्डियां टूटने लगते है। हालांकि फिर बाद में एक दो दिन में खुद बखुद जुड़ भी जाती है। वही अगर हम विराट कोहली की बात करे तो विराट कोहली भी अपनी फैन से मिल कर बेहद खुश नजर आएं। जी हां उन्होंने अपनी फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। फ़िलहाल आप पूजा शर्मा की एक झलक यहाँ देख सकते है।



