बता दे कि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है, जो न केवल पौष्टिक है, बल्कि झटपट तैयार भी हो जाती है। जी हां अगर आपके बच्चे सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी और बढ़िया खाना चाहते है, तो यह रेसिपी आप उनके लिए बना सकते है। गौरतलब है कि इसे बनाना बेहद आसान है। तो नाश्ते में सूजी उपमा बनाएं और अपने बच्चों को प्यार से खिलाएं। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
नाश्ते में सूजी उपमा बनाएं और बच्चों को खिलाएं..
सामग्री.. सूजी.. एक कप
बारीक़ कटी हुई.. एक गाजर, बारीक कटा हुआ.. एक प्याज और एक टमाटर, बारीक़ कटी हुई.. दो हरी मिर्च
आधा कप.. मटर
बारीक़ कटा हुआ धनिया.. आधा कप
राई और जीरा.. आधा चम्मच
भुनी हुई मूंगफली.. आधा कप
पानी.. तीन कप
घी.. दो चम्मच, नमक.. स्वादानुसार
विधि.. 1. बता दे इसे बनाने के लिए सबसे पहले ये सारी सामग्री इकट्ठी कर लीजिये। फिर एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डाले और सूजी भी भुनने के लिए डाल दे। इसके बाद सूजी को हल्का से भून कर निकाल ले।
2. फिर एक चम्मच दोबारा घी डाल कर गर्म करे। इसमें राई और जीरा डाल कर इसे थोड़ा सा तड़कने दे। आप चाहे तो इसमें करी पत्ता भी डाल सकते है। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भूरा होने दे। फिर इसमें टमाटर डाल दे और थोड़ा सा नरम होने के बाद सभी सब्जियां डाल दे।
3. बता दे कि सभी सब्जियों को डालने के बाद उसे अच्छी तरह से भून ले। अब हल्दी और नमक डाल कर अच्छी तरह से चलाएं, यानि मिक्स करे। इसके बाद इसमें सूजी डाल कर हिलाएं। फिर तीन कप पानी डाल कर इसे पानी सूखने तक पकने दे।
4. अब आखिर में ऊपर से धनिया डाल कर गैस को बंद कर दे। आप चाहे तो इसे नारियल की चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते है। बहरहाल नाश्ते में सूजी उपमा बनाना वास्तव में काफी आसान है। यहाँ तक कि आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी डाल सकते है। दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



