भारत के लिए बुद्धवार का दिन आफतभरा रहा। जहां तमिलनाडु के कुन्नूर में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। जहां इस हादसे में सीडीएस और उनकी पत्नी समेत 12 और लोगों की जान चली गई। वहीं, सीडीएस बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी एवं सैन्य अधिकारियों एवं सभी जवानों के पार्थिव शरीर आज वेलिंग्टन मिलट्री हॉस्पिटल से मद्रास रेजिमेंट सेंटर में लाया गया।
घटनास्थल पर पहुंचे वायुसेना प्रमुख
जहां सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी। जहां इस बीच वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी गुरूवार के दिन तमिलनाडु के कुन्नूर में घटनास्थल पर भी पहुंचे। वहीं, इस हादसे के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि पूरे सैन्य सम्मान के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वायुसेना ने दिए जांच के आदेश
आपको बता दें कि तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ढूंढ लिया गया है। जिसकी वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश भी जारी कर दिये गए है।
रक्षामंत्री ने संसद में दिया बयान
वहीं, संसद में दिए गए बयान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस हादसे में 14 में से 13 लोगों की जान चली गई। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उनके सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर लिड्डर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और 9 अन्य सैन्य सुरक्षाबलों के जवान भी थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह लाइफ सपोर्ट पर हैं। जहां उनका इलाज वेलिंग्टन में हो रहा है।
खास बात
हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं, वायुसेना ने भी जांच के आदेश जारी कर दिए है। जहां हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है। जिससे कुछ दिन बाद जांच होने पर यह पता चल सकता है कि आखिर कैसे इतना बड़ा हादसा हुआ।
