विक्की और कैटरीना की हुई शादी, शेयर की तस्वीरें

विक्की और कैटरीना की हुई शादी, शेयर की तस्वीरें

गुरूवार 9 दिसंबर के दिन विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सात फेरे लेकर अपनी शादी पूरी की। जहां विक्की और कैटरीना ने स्वंय अपनी शादी की कुछ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां फोटो में प्यार साफ झलक रहा है। आपको बता दें कि ये शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में आयोजित हुई। वहीं, फैंस को भी इस शादी का बेसब्री से इंतजार था। जहां शादी में कैटरीना और विक्की दोनों ने ही डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहना।

लहंगे के साथ ओढ़ा हल्का दुपट्टा

वहीं, कैटरीना कैफ भारतीय दुलहन की तरह हैवी लुक कैरी करने के बजाय लाइट लुक कैरी किया। जहां उन्होंने शादी के दौरान अपने हैवी लहंगे के साथ दुपट्टा थोड़ा हल्का रखा। हालांकि, कैटरीना के लहंगे पर गोल्डन थ्रेड वर्क से एंबॉयडरी भी हुई थी। जो कैटरीना को शाइनिंग लुक  भी देने का काम कर रहा था।

विक्की ने पहनी गोल्डन कलर की शेरवानी

हालांकि, बात करें एक्टर विक्की कौशल की तो उन्होंने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। जहां उनकी शेरवानी पर गोल्डन कलर का थ्रेड वर्क एक खास लुक प्रदान कर रहा था। वहीं, सोशल मीडिया पर शादी की फोटे खूब तेजी से वायरल हुई। जहां एक फोटो के दममियान कैटरीना की आंखों में आंसू दिखे और चेहरे पर मुस्कुराट थी। वहीं, इस दौरान विक्की ने कैटरीना का हाथ थाम लिया।

खास बात

दरअसल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। जहां यह भी सुनने में आ रहा था कि विक्की और कैटरीना शादी करने वाले है। आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। जहां यह शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में आयोजित हुई। वहीं, यह भी जानकारी मिल रही है कि दोनों शादी के बाद हनीमून के लिए मालद्वीप जा सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER