अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की खूबसूरती और एक्टिंग के कायल हर कोई है। इन्होनें साउथ इंडस्ट्री में बहुत ही बड़ा नाम बनाया और उसके बाद इन्होनें हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। सिर्फ एक ही मूवी से इस अभिनेत्री को इतनी अधिक लोकप्रियता मिली की आज इन्हें हर कोई जानता है। एक इवेंट में तमन्ना ने बताया कि ये दो अभिनेता मुझे सबसे हैंडसम अभिनेता लगते है।
साउथ की सबसे गोरी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया। जिन्होनें कई सारी कमाल की फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का मनोरंजन भी किया है। इन्होनें डायरेक्टर एस. एस. राजमौली के ड्रीम प्रोजेक्ट बाहुबली में भी काम किया था जिससे इन्हें इतनी अधिक लोकप्रियता मिली थी। उस इवेंट के दौरान तमन्ना ने पहला नाम लिया साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू का।


डिजिटेल दुनिया में भी तमन्ना रखने वालीं हैं कदम
वहीं अगर हम बात करें तमन्ना कि वर्कफ्रंट की तो कुछ दिनों पहले तमन्ना कि मल्टीस्टारर फिल्म साई रा नरसिंहा रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने कमाई के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीत लिया था। तमन्ना बहुत जल्द डिजिटल सिनेमा में भी कदम रखने वाली है। वो अपनी वेब सीरीज द नवंबर्स स्टोरी के जरीए डिजिटल दुनिया में भी कदम रखेगी। ये वेब सीरीज एक क्राईम थ्रिलर है। ये वेब सीरीज तमिल भाषा में होगी। फिलहाल इस सीरीज का पहला शिड्यूल शूट हो चुका है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

