जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द इस शो को होस्ट करती आएंगी नजर

जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द इस शो को होस्ट करती आएंगी नजर

जैसा कि हम सभी जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को तो जानते ही होंगे। जो चर्चित फिल्म ‘बाहुबली’ में भी नजर आ चुकी है। वहीं, इस बीच यह जानकारी मिल रही है कि तमन्ना भाटिया अब फिल्मों के बाद अब बहुत जल्द ही टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। जानकारी के अनुसार तमन्ना भाटिया टेलीवीजन के एक कुकिंग शो को होस्ट करने वाली हैं और यह शो तेलुगू चैनल जैमिनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। जहां यह सुनने में आ रहा है कि यह शो मास्टर शेफ की ही तरह होगा।

तमन्ना ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

आपको बता दें कि अभी हाल ही में तमन्ना भाटिया ने मास्टर शेफ इंडिया की झलक दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। जहां पहले एपिसोड में तमन्ना भाटिया शिमरी गाउन में नजर आएंगी। वहीं, तमन्ना ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें वह शो के दौरान अपनी बात रखने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। हालांकि, आखिरी बार तमन्ना वेब सीरीज ‘नवंबर स्टोरी’ में नजर आई थीं।

इस फिल्म पर भी कर रही है काम

वहीं, बात करें फिल्म की बात करें तो तमन्ना मास्टर शेफ के साथ-साथ फिल्म ‘अंधाधुन’ की रीमेक पर भी काम कर रही हैं। जहां इस फिल्म में उनके साथ नितिन और नाभा नतेश नजर आएंगे। जहां फिल्म में तमन्ना तब्बू के किरदार में नजर आएंगी। जबकि नितिन आयुष्मान खुराना का रोल निभाते हुए फिल्म में नजर आएंगे।

पहले इनको मिला था रोल

इस फिल्म में तमन्ना निगेटिव रोल करने के लिए काफी खुश हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म अंधाधुन के रीमेक के लिए मेकर्स ने तब्बू वाले रोल के लिए राम्या कृष्णन को लिया गया था। जहां बाद में उनकी जगह ये रोल तमन्ना को मिल गया। आपको बता दें कि तमन्ना जल्द ही सीटीमार, गुरथुंडा सीताकलम और बोले चूड़ियां जैसी फिल्मों में रोल करती हुई नजर आएंगी।

Summary
जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द इस शो को होस्ट करती आएंगी नजर
Article Name
जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया जल्द इस शो को होस्ट करती आएंगी नजर
Description
जैसा कि हम सभी जानी-मानी फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को तो जानते ही होंगे। जो चर्चित फिल्म 'बाहुबली' में भी नजर आ चुकी है। वहीं,
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER