जैसा कि हममें से बहुत से लोग शायद ऐसे होते है जिनके पास पैसा होने के बावजूद वह लाइफ का मजा नहीं ले पाते और जब व्यक्ति बीमार पड़ जाता है तो उसका काफी सारा पैसा खर्च बीमारी में खर्च हो जाता है और वह शारीरिक व मानसिक रूप से भी कष्ट उठाता है। तो इसलिए हेल्थ के प्रति कभी भी अनदेखी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आइये जानते है कुछ चीजों के बारे में जिसे हम अपना कर हेल्दी रह सकते हैं।
सुबह जल्दी उठने की डाले आदत
अगर आप चाहते है कि आप हेल्दी रहे। तो सबसे पहले आपको सुबह 6 से 7 बजे उठने की आदत डालनी होगी। हालांकि, इस बात को आपको ध्यान में रखकर चलना है कि नींद पूरी हो सकें। इसका उपया है रात को जल्दी सोना। वहीं, अगर रात में आपकी नींद पूरी नहीं होती तो सुबह उठकर एक्सरसाइज और ब्रेकफास्ट लेने के बाद करीब घंटे भर के लिए आराम कर सकते है। इससे आप देखेंगे कि नींद भी पूरी हो जाएगी और आप हल्कापन महसूस करेंगे।
सादे या गुनगुने पानी का करें सेवन
सबसे पहले जब आप सुबह उठे तो सबसे पहले एक गिलास सादा या गुनगुना पानी का सेवन करें। जिससे आपके शरीर के विषैले आसानी से तत्व बाहर निकल जाते हैं। दरअसल, सुबह के समय एक्सरसाइज करने की आदत डालें और इसे अपनी दिनचर्या में भी शामिल करें। आपको बता दें कि आप अपने ब्रेकफस्ट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट तीनों को शामिल करें। जैसे दलिया, ओट्स, चीला, काठी रोल, पोहा (खूब सारी सब्जियों के साथ), पनीर रोल, होल ब्रेड सैंडविच आदि लेने चाहिए।
नहीं होगी शरीर में भारीपन की समस्या
वहीं, डिनर की बात करें तो डिनर पूरे दिन का सबसे हल्का खाना होना चाहिए। क्या आप ये जानते है कि हमारा शरीर सूर्य के हिसाब से चलता है। तो ऐसे में दिन ढलने के बाद शरीर का मेटाबॉलिजम धीरे-धीरे कम होने लगता है और जितनी भूख हो उससे करीब 20 फीसदी कम खाना खाना चाहिए। इससे आप देखेंगे कि भारीपन और अपच की समस्या महसूस नहीं होगी।




