टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बंग्लादेश को 3 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने बंग्लादेश को 3 रन से हराया

शुक्रवार के दिन टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-1 के मैच में बंगलादेश और वेस्ट इंडीज के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। जिसमें वेस्टइंडीज का प्रदर्शन अच्छा दिखा। जहां इस मुकाबले का नतीजा आखिरी ओवर में देखने को मिला। जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आंद्रे रसेल की गेंदबाजी ने बंगलादेश को 3 रन से हरा दिया।

बांग्लादेश ने जीता था टॉस

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच जब टॉस हुआ तो बांग्लादेश टॉस जीता था। जहां बल्लेबाजी की शुरूआत वेस्टइंडीज ने की थी। जहां उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में करीब 7 विकेट के नुकसान पर नाबाद 142 रनों का बांग्लादेश को लक्ष्य दिया था। वहीं, इसके जवाब में दूसरी पारी में खेलने उतरी बंगलादेश ने 20 ओवर खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर केवल 139 रन ही बना पाई।

वेस्टइंडीज ने दर्ज की पहली जीत

जहां इस टूर्नामैंट में वेस्ट इंडीज ने अपनी पहली जीत दर्ज की है। हालांकि, बंगलादेश की बात करें तो इस टीम में सबसे ज्यादा रन लिंटन दास ने 44 रन बनाए। वहीं, इसके साथ बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने भी 31 रन बनाए। जहां इनकी पारी भी कोई काम की नहीं रही।

इनके खाते में आए एक-एक विकेट

वहीं, लक्ष्य को बचाने के लिए उतरी वेस्ट इंडीज की तरफ से अकील हुसैन, रवि रामपॉल, जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो के खाते में करीब एक-एक विकेट आए। बता दें कि वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों ने पावर प्ले के दौरान में बेहतरीन फार्म में गेंदबाजी का अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए शुरुआत में करीब दो विकेट झटके दिए थे।

खास बात

इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में जहां एक ओर बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे है। तो वहीं, एक ओर सभी टीमें अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने में पीछे नहीं है। जहां अभी टी-20 वर्ल्ड कप में अभी और भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। जहां एक से बढ़कर एक मुकाबले अभी होने बाकी है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER