गुरूवार के दिन टी-20 वर्ल्ड कप में आस्ट्रेलिया और श्रीलंका की बीच मैच खेला गया। जहां आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने श्रीलंका के खिलाफ शानदारी पारी खेलकर अपनी पुरानी फार्म में वापसी करते हुए अपनी टीम की जीत हासिल कराई। वहीं, मुकाबले के दौरान डेविड वार्नर ने इस मैच में अपनी टीम के लिए करीब 42 गेंदों पर 10 चौकों के द्वारा नाबाद 65 रन की शानदारी पारी खेलते हुए एक मजबूत स्कोर तैयार कर दिया और इसकी वजह से ही आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बन गए बल्लेबाज
वार्नर ने कप्तान फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन बनाए। तो वहीं तीसरे विकेट के लिए उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। आपको बता दें कि वार्नर अपनी टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। जिन्होंने वाटसन का भी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिनके नाम करीब 537 रन दर्ज है।
अपनी टीम के लिए खेल चुके है इतने मुकाबले
वहीं, वार्नर ने गुरूवार के दिन शानदार पारी खेलकर कुल 552 रन बना लिए है। तो वहीं, आस्ट्रेलिया की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर 437 रन बनाने वाले माइकल हसी है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 500 रन हासिल करने वाले डेविड वार्नर दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है। अब तक के मैच की बात करी जाए तो वार्नर ने आस्ट्रेलिया के लिए अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 25 मुकाबले खेले हैं और इन मैचों की 25 पारियों में उन्होंने 23 की औसत से कुल 552 रन बना चुके है। उनका बेस्ट स्कोर 72 रहा है।
लगा चुके है चार आर्धशतक
जबकि वह 4 अर्धशतक भी लगा चुके है। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में चेज करते हुए वार्नर ने करीब 13 वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 20 वीं बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाकर टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ करीब 500 रन बनाने वार्नर दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है।
