पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का इस समय शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। जहां उन्होंने अपनी टीम पाकिस्तान को शुक्रवार के दिन यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को परास्त करके लगातार सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है।आपको बता दें कि इस मुकाबले के जीतने से टीम और छह प्वॉइंट्स के बढ़त के साथ सेमीफाइनल के बहुत करीब पहुंच गई है। जहां इस समय पाकिस्तान ग्रुप दो में तीन जीत हासिल करने के साथ छह प्वॉइंट्स हासिल करके टॉप पर बनी हुई है।
आखिरी ओवर में छक्के लगाकर जीता मैच
हालांकि, अफगानिस्तान के छह विकेट पर 147 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम एक समय मुश्किल आ गई थी लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ आसिफ अली ने 19 वें ओवर में करीब चार छक्के लगाकर अपनी टीम को एक ओवर रहते जीत हासिल करवा दी।
अफगानिस्तान के कप्तान ने कही ये बात
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा कि ”हमने शुरूआत अच्छी नहीं की थी लेकिन इसके बावजूद सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया लेकिन यह काफी नहीं था। ” उन्होंने कहा कि राशिद खान के 10 ओवर हो जाने के बाद गेंदबाजी पर लगाने के फैसले पर नबी ने कहा कि, ”मुझे लगता है कि राशिद ने सही समय पर गेंदबाजी करी। जहां इसके बाद भी पाकिस्तान को आठ रन प्रति ओवर बनाने थे लेकिन आसिफ अली ने हमसे मैच छीन लिया। ”
आसिफ को चुना गया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान को आखिरी के तीन ओवर में जीत दर्ज करने के लिए 26 रन बनाने थे। तभी 18 वां ओवर करने आए नवीन उल हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र दो रन दिए और अनुभवी शोएब मलिक का विकेट ले लिया। इसके बाद दो ओवर में 24 रन बनाने थे। तभी यहां आसिफ अली ने करीम जनात के एक ही ओवर में करीब चार छक्के लगाकर अपनी टीम को 19 वें ओवर में ही जीत हासिल करा दी। जहां आसिफ अली को इस शानदार प्रदर्शन दिखाने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
