वर्चुअल दुनिया में भी हो रहा है जंग, भारतीय कंपनी मारी बाज़ी

T-Series

यूट्यूब पर भारतीय कंपनी ने अपना  परचम लहराया है | दुनिया भर के यूट्यूब चैनल्स में से भारत का एक प्रसिद्ध और पुराने चन्नेल ने सबको पछाड़ दिया है | साथ ही यह पहला ऐसा चैनल भी है जिसके इतने सब्सक्राइबर है | चलिए आपको बता दे की वो कोई और नहीं बल्कि T-Series है| टी-सीरीज YouTube  पर दुनिया का पहला 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स वाला पहला चैनल बन गया है। इस म्यूजिक कंपनी की काफी देर से गेम कमेन्ट्रेटर PewDiePie से नंबर वन की रेस चल रही थी।

 

टी-सीरीज की स्थापना Gulshan Kumar ने 1983 में की थी। टी-सीरीज के बाद PewDiePie यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्स्क्राइबर्स वाला चैनल है। T-Series ने हाल में PewDiePie को पीछे छोड़कर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले ताज को अपने नाम किया था।

इस बात को ले कर कंपनी ने एक ट्वीट भी किया है की – वह यूट्यूब पर दुनिया का 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स वाला एक मात्र चैनल बन गया है। कंपनी ने ट्विटर पर “World’s biggest YouTube Channel, T-Series has achieved another YouTube milestone by being the first one to cross an astonishing #100MillionSubscribers. Thank you for being part of our journey. T-Series – Making India Proud.”  इसके लिए कंपनी ने  अपने सब्सक्राइबर्स का धन्यवाद भी किया है।

 

T-Series

 

 

क्या है T-Series और  PewDiePie  की YouTube सब्सक्राइबर वॉर?

अगर आप सुब नहीं जानते है यूट्यूब की सब्सक्राइबर वॉर के बारे में तो बता दे आपको की सबसे पहले 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा PewDiePie ने हासिल किया था। हालांकि अभी तक PewDiePie 10 करोड़ सब्सक्राइबर्स के आंकडे़ को पार नहीं कर सका है। खबर लिखे जाने तक PewDiePie के सब्सक्राइबर्स 96,266,033  थे।

 

बता दें कि पिछले साल PewDiePie और टी-सीरीज के बीच सब्सक्राइबर्स की जंग शुरू हुई थी। जब टी-सीरीज PewDiePie के बीच अंतर काफी कम हो गया तो प्यूडीपाई ने आगे रहने के लिए सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए कई कैंपेन चलाएं।
PewDiePie के संस्थापक Kjellberg ने एक वीडियो बना कर टी-सीरीज पर तंज कसा था। इस वीडियो में उन्होंने टी-सीरीज के संस्थापक स्वर्गीय गुलशन कुमार को भी निशाने पर लिया था ।

 

आपको बता दे T-Series ने 13 मार्च, 2006 को YouTube चैनल शुरू किया था।  वीडियो में इंडियन न्यूज वेबसाइट में टी-सीरीज द्वारा टैक्स में चोरी किए जाने की खबरों का हवाला देते हुए सी-सीरीज पर वार किया है। कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने इस जंग में यूट्यूब का समर्थन किया था जिसमें सलमान खान, वरुण धवन, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम शामिल थे। साथ ही टी-सीरीज के 29 सब चैनल्स हैं जो फीचर सॉन्ग और फिल्म ट्रेलर लॉन्च करते हैं।

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
वर्चुअल दुनिया में भी हो रहा है जंग, T-Series कंपनी मारी बाज़ी- Youth  Express
Article Name
वर्चुअल दुनिया में भी हो रहा है जंग, T-Series कंपनी मारी बाज़ी- Youth Express
Description
T-Series ने हाल में PewDiePie को पीछे छोड़कर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले ताज को अपने नाम किया था। ये 13-3-06 को YouTube चैनल शुरू किया था|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER