बारहवीं कक्षा पास होने के बाद सभी विद्यार्थी कॉलेजों में एडमिशन करने के लिए परेशान है, कोई सोच रहा होगा की यहाँ करवा ले कोई सोच रहा होगा की वह उस कॉलेज में एडमिशन करवा ले | साथ ही ये भी दुविधा होगी की कौन सा कोर्स करे और कहा से करे | चलिए आपको बता दे की अगर आप सोच रहे ही की देश के राजधानी में जा कर पढ़ना है तो बता दे की Delhi University का फॉर्म आ चूका है बिना चूक किये आप इसको भर दीजिये |
कौन करवा सकता है Delhi University में अपना रजिस्ट्रेशन?
यहां 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट अलग-अलग अंडर ग्रेजुएट कोर्स में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कुछ अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन कट ऑफ आधार पर होगा, जबकि कुछ कोर्सेज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के तहत होगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
आप इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://ug.du.ac.in/) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट, एमफिल और पीएचडी कोर्सेस में भी एडमिशन के लिए लिंक ओपन हो गया है। हम आपको यहां अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में पूरी तरह जानकारी दे रहे हैं।
Delhi University के Admission 2019 से जुडी खास बात?
एडमिशन से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ओपन डे सेशन का आयोजन भी किया है। इसमें आपको एडमिशन प्रोसेस से जुड़ी सभी प्रकियाओं को समझाया जाएगा। यह सेशन 31 मई, 3 मई और 8 जून को नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेंस सेंटर गेट नंबर चार पर होगा। चलिए आपको हम बता दे Delhi University के Admission 2019 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी-:
- सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या डेस्कटॉप पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट https://ug.du.ac.in/ को लॉग इन करना होगा।
- फिर आपको लिंक ओपन होने पर होम पेज में UG Online Registration is now OPEN! का एक लिंक दिखाई देगा। आपको इसे क्लिक करना है।
- यहां आपको लेफ्ट साइड पर न्यू रजिस्ट्रेशन का एक लिंक दिखाई देगा, जिसको आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको यह मैसेज दिखाई देगा जिसे आप अपने अनुसार भर सकते हैं। (Have you completed class 12th from the CBSE Board?)
- इसके बाद जो लिंक ओपन होगा वहां आप अपनी सभी डिटेल्स को भरकर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।
करियर से जुड़ी खबर Youth Express पर।


