हितेश पंत (नई दिल्ली)
टीम इंडिया के हर दिल अज़ीज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। रविवार को पंजाब के खिलाफ खेले गए आईपीएल मैच में तीन विकेट लेकर वो टी20 में सर्वाधिक खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने बतौर विकेटकीपर अपने नाम कुल 218 विकेट कर लिए हैं।
रविवार को चैन्नई और पंजाब के बीच हुए आखरी लीग मैच में पंजाब को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के साथ ही पंजाब लीग से बाहर हो गई है। आईपीएल के इस सीजन में धोनी अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दे रहे हैं। चाहे बल्लेबाजी हो या विकेटकीपिंग सब जगह धोनी की शानदार फॉर्म नजर आ रही है।
आखिरी लीग मैच में धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। विकेट के पीछे से तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ धोनी टी20 के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। किंग्स इलैवन पंजाब के आर अश्विन का विकेट के साथ उनके टी20 में सर्वाधिक 216 विकेट हो गए हैं। इस मैच में धोनी ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ उनके कुल विकेट 218 हो गए हैं।
आईपीएल 2018 सीजन में धोनी ने विकेटकीपन करते हुए नौ कैच पकड़े हैं और 2 स्टंपिंग की है। धोनी कप्तानी में इस बार चैन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। दो साल के प्रतिबंध के बाद वापस आयी चैन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन हर सीजन में शानदार रहा है। टीम अब तक 9 बार प्ले ऑफ में पहुंच चुकी है और दो बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है।
Thanks for the article post.Really thank you! Great.