सूर्यवंशी ने की करोड़ो की कमाई, दर्शक अभी भी फिल्म को कर रहे पसंद

सूर्यवंशी ने की करोड़ो की कमाई, दर्शक अभी भी फिल्म को कर रहे पसंद

जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से फिल्म थियेटर बंद हो गए थे। जिससे नई फिल्में भी नहीं रिलीज हो पा रही थी। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने कोरोना महामारी से पहले अपनी फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज किया था। वहीं, जब कोरोना के प्रभाव कम हुआ तो सरकार ने सिनेमाघर खोलने का फैसला किया।

इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म

जब से सिनेमाघर खुले है तब थियेटर में फिल्म सूर्यवंशी आई। जिसकी मानो लॉटरी लग गई। बता दें कि यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज की गई थी और तब से लेकर अभी तक इस फिल्म ने अपनी करोड़ों की कमाई कर ली है जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं, आगे आने वाली फिल्म बंटी और बबली 2, सत्यमेव जयते 2 के रिलीज के बाद भी 21 वें दिन भी सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार कमाई रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

300 करोड़ के पास पहुंचने वाली है फिल्म

बता दें कि सूर्यवंशी 300 करोड़ रूपये का आकड़ा पूरा करने से केवल कुछ कदम दूर बची हुई है। तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिए अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी एक्शन फिल्म ने बुधवार के दिन को 1.56 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है।

सप्ताह में करी इतनी कमाई

आपको बता दें कि सूर्यवंशी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताह में करीब 190.06 करोड़ रूपये, दूसरे वीक में 66.66 करोड़, तीसरे वीक के बाद सूर्यवंशी के पहले दिन की कमाई 4.31 करोड़ रूपये, दूसरे दिन 5.20 करोड़, तीसरे दिन 7.37 करोड़, चौथे दिन 2.19 करोड़,पांचवें दिन 2. 34 करोड़, छठवें दिन 1.96 करोड़ और रिलीज के बाद से लेकर अभी तक सूर्यवंशी की कमाई 280.09 करोड़ रूपये पर जा पहुंची है।

खास बात

वहीं, रोहित सेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को दर्शक खूब पसंद कर रहे है। जिसे सिनेमाघरों में लोग बड़ी संख्या में देखने लोग पहुंच रहे है। इसके पहले भी रोहित सेट्टी की जो फिल्म आई है उसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER