भारत में इस समय टेक्नोलॉजी का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और इन सबको देखते हुए Darwin कंपनी ने तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिए है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस सप्ताह देश में Darwin D5, Darwin D7, and Darwin D14 मॉडल में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए है।
आज के जमाने के हिसाब से बने है स्कूटर
वहीं, ये तीन नए इलेक्ट्रिक स्कूटर आज के नए जमाने को देखते हुए लोगो के लिए लाए गए है और इन स्कूटर को विश्व एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने लॉन्च किया किया है।
ये है तीनों मॉडल की कीमत
बता दें कि Darwin D5 की कीमत भारत में 68 हजार रुपये निर्धारित की गई है। तो वहीं Darwin D7 की बात करें तो इसकी कीमत 73 हजार रुपये और Darwin D14 की कीमत 77,000 रुपये रखी गई है। वहीं, कंपनी भी इस बात का दावा कर रही है कि ये सभी स्कूटर एक बार चार्ज करने के बाद करीब 70-120 किमी तक चलाए जा सकते है।
ये फीचर्स किये गए है शामिल
दरअसल, Darwin युवाओं के दौर में कुछ तालमेल बिठाने का इरादा रखने के लिए है जो कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के नुकीले और तेज स्टाइल से स्पष्ट है। हालांकि, ये तीनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में बहुत ही दमदार फीचर्स शामिल किए गए है। जिसमें कीलेस एंट्री, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी डिस्प्ले, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, हैजर्ड स्विच भी दिया गया है।
तमाम कंपनिया बना रही गाड़ियां
वहीं, आज के इस टेक्नोलॉजी के दौर में तमाम कंपनिया इलेक्ट्रानिक गाड़िया उतारने की दौड़ में शामिल है। जिन्हें कंपनिया धीरे-धीरे बाजार में पेश करने जा रही है। जिसकी खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रानिक स्कूटर प्रदूषण भी कम फैलाता है और पर्यावरण के लिहाज से भी अच्छा है।
