क्या आप भी कोरोना संक्रमित है, और कोरोना के बारे में डॉक्टर से सलाह लेना चाहते हैं। तो अब आपके लिए ये बहुत ही आसान होने जा रहा है, और सबसे बड़ी बात यह है की ये आप सभी के लिए बिलकुल मुफ्त है। जिसमे आप अच्छे डॉक्टर से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिलकुल मुफ्त में सलाह ले सकते हैं।
वर्तमान में आज इस महामारी के दौर में कई गैर सरकारी संगठन और स्वंय सहायता समूह आपस में सहायता करने के लिए आगे आए है। ऐसे में वेबसाइट मेडिकसेतु (www.mediasetu.org), जिसका उद्देश्य है इस कोरोना महामारी के समय जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या होम क्वारंटाइन है उनको विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डॉक्टरों से जोड़ना । इस वेबसाइट को कुछ आईटी प्रोफेशनल्स, मानव मित्र NGO, रोटरी क्लब, और आरोग्य फ़ाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग द्वारा शुरू किया गया है। साथ ही टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में अवाया, आई-नोवेट, माई सीनियर डॉक्टर जैसे संस्थान भी आगे आये है।
स्वेच्छा से डॉक्टर दे रहे योगदान
आज हम देख रहे है कि भारत में कोरोना मामलों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिससे मौजूदा बुनियादी ढांचे पर भार पड़ा है। यह संगठन ऐसे लोग की सहायता करता है जो आम लोगो की पहुंच तक डाक्टरों के समूह उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रहे है जो फीस देने में सक्षम नहीं है। इस पहल में डॉक्टर स्वेच्छा से अपना योगदान दे रहे है।
निःशुल्क ले सकते है परामर्श
कोरोना के बारे में डॉक्टर से बात करने के लिए “मानवमित्र” संस्था ने एक वेबसाइट शुरू की है जिसमे 150 से ज्यादा डॉक्टर जुड़े हुए हैं। मेडिकसेतु एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिये मरीज बिना किसी देरी के निःशुल्क बिना कही जाएं अपने घर में रहकर अपने स्मार्ट फोन, टैब्लेटस, लैपटाप या डेस्कटॉप के द्वारा सीधे इंटरनेट के माध्यम से सिर्फ मेडिकसेतु वेबसाइट पर लॉगिन करके पूरी भारत में कहीं से भी डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श ले सकते है। इसके लिए अन्य किसी ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं हैं। सिर्फ वेबसाइट पर ही सीधे जाकर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं जो की बहुत ही आसान हैं ।
इसकी वेबसाइट है – www.medicsetu.org
मेडिकसेतु ओपीडी((https://www.medicsetu.org) ) सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुली रहती है।
- यह पोर्टल केवल कोविड-19 से संबधित परामर्श हेतु है। अन्य बीमारियों से संबधित परामर्श के लिए अभी शेड्यूल्ड अपॉइंटमेंट उपलब्ध नहीं है ।
ये है विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डॉक्टर से परामर्श करने का तरीका
- सबसे पहले आप वेबसाइट पर जाएंगे (www.mediasetu.org)
- वेबसाइट पर ऊपर दिया हुआ हैं कोविड-19 ओपीडी सलेक्ट करके कनसल्ट नाउ पर क्लिक करेंगे
- वहाँ पर एक फॉर्म आएगा जहां पर मरीज की जानकारी भरेंगे और सभी चीजों के बारे में सही से बताएँगे और मौजूदा मोबाइल नंबर भरेंगे, उसके बाद कैप्चा भरेंगे और कंसल्ट नाउ पर क्लिक करेंगे।
- तो आप अपने आप लाइन में आ जाएंगे और थोड़े से इन्तजार के बाद डॉक्टर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सलाह के सकते हैं।
- डाक्टरों की टीम में जो डॉक्टर ऑनलाइन होगें, मरीज उनसे परामर्श ले सकेंगे और मरीज को जो दवा की जरूरत होगी वो डॉक्टर उनको लेने की सलाह देंगे।



