दोस्तों, आज हम आपको ‘बॉलीवुड सुपरस्टार’ के उन अंधविश्वास के बारे में बताने जा रहे है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे| लेकिन उससे पहले ये जान लेना जरुरी है की हिंदुस्तानी सभ्यता में अंधविश्वास यानि की टोना-टोटका बहुत महत्व रखता है| और ये आज से नहीं है पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होता आ रहा है|
‘बिग बी’ भी नहीं है इस अंधविश्वास से अछूते
एक समय ऐसा भी जब मेगा स्टार अमिताभ बच्चन भी इसके चपेट में आ गए थे| जब उनकी कंपनी बुरी तरह से क़र्ज़ से लद गयी थी, तो उन्होंने अपने दोनों हाथो में घड़ी पहनना शुरू कर दिया था| जब मीडिया के लोगो ने उनसे इस बात का वो कारण पूछा तो उन्होंने कहा की वो एक घड़ी अभिषेक बच्चन के लिए पहनते है|
सुपरस्टार सलमान खान के ब्रेसलेट पहनने का कारण
कहा जाता है की सुपरस्टार ‘सलमान खान‘ का करियर जब ठीक नहीं चल रहा था, तब पिता ‘सलीम खान’ ने उन्हें एक ब्रेसलेट दिया| जिसमें ‘फिरोजा’ रंग का एक पत्थर लगा हुआ है। सलमान ने इधर ब्रेसलेट पहना और उधर फिल्में हिट होने लगी। इसके बाद उन्होंने इसे हाथ से नहीं उतारा। बाद में तो यह फैशन बन गया और देश भर में सलमान के प्रशंसकों की कलाई पर यह ब्रेसलेट नजर आने लगा।
बिपाशा बसु का नींबू-मिर्ची वाला टोटका
दोस्तों इसमें कोई दोराय नहीं है की ‘बिपाशा बसु’ ने हॉरर जोन की कई फिल्मों में काम किया है| जो अंधविश्वास पर ही आधारित होती हैं। लगता है कि इन फिल्मों का असर ‘बिप्स’ पर काफी गहरा पड़ गया है। अब वे हर शनिवार नींबू-मिर्ची खरीद कर कार में लटका देती हैं। उनका मानना है कि इससे बुरी नजरें दूर रहती हैं। वैसे बिप्स बताती हैं कि यह टोटका वे अपनी मां के कहने पर करती हैं।
सुपरस्टार खिलाडी कुमार अपनाते है थोड़ा अलग तरीका
इस मामले में अक्षय कुमार का अंधविश्वास थोड़ा अजीब है। दरअसल फिल्म रिलीज होने के पहले सभी कलाकार घबराने लगते हैं। ऐसे में सुपरस्टार अक्षय कुमार भारत से बाहर चले जाते हैं। उनका मानना है कि भारत में वे फिल्म के प्रदर्शित होने के समय मौजूद रहते हैं तो उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर व्यवसाय करती है।
विद्या बालन का पाकिस्तानी टोटका
इस लिस्ट में अगला नाम ‘द डर्टी पिक्चर’ फेम ‘विद्या बालन’ का है| विद्या हमेशा पाकिस्तान में बना एक खास कंपनी का काजल ही प्रयोग करती हैं। उनका मानना है कि वो काजल उनके लिए ‘लकी’ है। साथ ही वे कोशश करती हैं कि हर फिल्म में लाल रंग की ड्रेस जरूर पहने।
तो देखा दोस्तों आपने हिंदुस्तानी सभ्यता में टोना-टोटका कितना महत्व रखते है| न सिर्फ हम और आप बल्कि बड़े-बड़े सुपरस्टार भी इससे अछूते नहीं है|





