सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ की आने वाली फिल्म की तस्वीरें हुई लीक

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है साउथ के उस सुपरस्टार के बारें में, जिन्हे वहां की पब्लिक किसी देवता की तरह पूजती है और पूजे भी क्यों न वो है ही इसी लायक। तो दोस्तों, अब तक तो आप समझ ही गए होने की यहाँ बात हो रही है,सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ के बारे में। अपनी हर फिल्म से दर्शको का दिल जीतने वाले रजनी अपनी अगली फिल्म ‘दरबार’ के साथ जनता का दिल जीतने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में इस हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे ‘अक्षय कुमार’, नौ साल बाद बनी जोड़ी

मसालेदार खबर ये है हाल ही में रजनीकांत फिल्म की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। वहीं दरबार फिल्म की शूटिंग के बीच रजनीकांत को मुंबई की तंग गलियों में स्पॉट किया गया। जी हां, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में सेट पर मौजूद रजनी को भीड़ के बीच में देखा जा सकता है, जबकि रजनी सबके बीच से निकलते हुए गाड़ी की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

साथ ही साथ इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रजनीकांत ने हरे रंग की शर्ट पहनी हुई हैं। वहीं अपने हिस्से की शूट के बाद रजनी को उनकी कार की तरफ जाते हुए देखा गया।फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की इस फिल्म का निर्देशन ‘ए आर मुरुगादॉस’ कर रहे हैं। वहीं फिल्म में नयनथारा, निवेदा थॉमस, रवि किशन, कुणाल खेमू और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भोजपुरी फिल्मो की हॉटेस्ट स्टार ‘रानी चटर्जी’ ने ढाया सोशल मीडिया पर कहर

बताते चले की इस फिल्म ऊपर दी गयी स्टारकास्ट के अलावा बॉलीवुड एक्टर ‘प्रतीक बब्बर’ भी नज़र आएंगे। वो इस फिल्म में विलन की भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा जब प्रतीक बब्बर सुपरस्टार रजनीकांत और फिल्म निर्माता ए आर मुरुगादॉस के साथ काम करने जा रहे हैं। वहीं इस बारे में बात करते हुए प्रतीक बब्बर ने बताया कि इतने कम समय में इस तरह की फिल्म को हासिल करना एक सपने के बराबर है। ये साल मेरे लिए बहुत सकारात्मक रहा है और सान्या (सागर) पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती हैं।

Summary
सुपरस्टार 'रजनीकांत' की आने वाली फिल्म की तस्वीरें हुई लीक - Youth Express
Article Name
सुपरस्टार 'रजनीकांत' की आने वाली फिल्म की तस्वीरें हुई लीक - Youth Express
Description
रजनीकांत फिल्म की शूटिंग मुंबई में कर रहे हैं। वहीं दरबार फिल्म की शूटिंग के बीच रजनीकांत को मुंबई की तंग गलियों में स्पॉट किया गया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER