कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 का पंजीकरण आज से शुरू, यहां देखें KBC 11 के लिए पंजीकरण कैसे करें

कौन बनेगा करोड़पति

उन सभी अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति के प्रशंसकों के लिए ये खुशी का समय है क्योंकि अभिनेता कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन के साथ वापस आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जैसा की हम सब जानते ही हैं कौन बनेगा करोड़पति व्यापक रूप से लोकप्रिय टीवी गेम शो “हु वान्ट्स टू द मिलियनेयर” नामक समान शैली के ब्रिटिश शो पर आधारित है। पहली बार जुलाई 2000 में इस शो ने सोनी टीवी के साथ शुरुवात की थी। हर बार यह शो हर सीजन में नए और अलग-अलग टैगलाइन के साथ आता रहा है।

कौन बनेगा करोड़पति में पंजीकरण करने के लिए यहाँ देखें

जबकि10 वें यानी पिछले सीज़न की टैगलाइन, “कब तक रोकोगे” था। इस बार की टैगलाइन “अगर कोशीश राखोगे जारी, तोह केबीसी हॉट सीट पर बैठने की इस बार आपकी होगी बारी। अभी शो के शुरू होने का इंतज़ार आपको करना पड़ सकता है, अभी बस पंजीकरण लाइनें ही खुली हैं, इच्छुक उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा कर इस शो की हॉट सीट पर साक्षात् अमिताभ बच्चन के साथ इस गेम का आनंद ले सकते हैं।

इस गेम शो में भाग लेने के लिए आप सरल पंजीकरण प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं । पंजीकरण लाइनें 1 मई से खुलेंगी, जो कि सोनी टीवी पर रात 9 बजे से शुरू होगी। आपको बस कुछ हफ्तों के अंतराल में बिग बी द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना है। आप SonyLiv वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन करके और फॉर्म भरकर रजिस्टर कर सकते हैं। यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो आप उस नंबर पर एक एसएमएस भी भेज सकते हैं जो प्रश्न पूछे जाने पर ऑन-स्क्रीन प्रदान किया जाएगा।

लगभग एक महीने पहले, अग्निपथ अभिनेता ने अपने ब्लॉग में उल्लेख किया था कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 11 की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने उसमे लिखा था, “केबीसी के लिए प्रेप शुरू हो चुकी है, और यहां हम परिचय, सिस्टम, नए इनपुट सीखना, पूर्वाभ्यास करना, ये सब कर रहे हैं। एक और धमाकेदार साल के लिए हम हैं तैयार। ”

उन्होंने यह भी कहा, “यह 2019 है और यह शो 2000 में शुरू हुआ। 19 साल और लगभग दो साल का अंतर जब मैं इसका हिस्सा नहीं हुआ करता था। लेकिन 17 साल एक जीवनकाल और एक जीवनकाल है जिसे आपके द्वारा जीवन रेखा दी गई थी। ” ये सोच कर और शो की प्रसिद्धि देख कर बहोत ज़्यादा ख़ुशी होती है।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 का पंजीकरण आज से शुरू,  यहां देखें KBC 11 के लिए पंजीकरण कैसे करें
Article Name
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 का पंजीकरण आज से शुरू, यहां देखें KBC 11 के लिए पंजीकरण कैसे करें
Description
उन सभी अमिताभ बच्चन और कौन बनेगा करोड़पति के प्रशंसकों के लिए ये खुशी का समय है क्योंकि अभिनेता कौन बनेगा करोड़पति के 11 वें सीजन के साथ वापस आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER