दोस्तों, जब से फिल्मं ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ रिलीज़ हुई है, तब से ही दो नाम बहुत चर्चा में है, पहला नाम है, ‘अनन्या पांडेय’ का और दूसरा नाम है ‘तारा सुतारिया’ का| आज-कल बॉलीवुड के गलियारों में इन दो नामो की बहुत धूम है| तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है, फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ की खूबसूरत हीरोइन में से एक ‘तारा सुतारिया’ के बारे में|
प्रोफेशनली सिंगर और डांसर भी है, ‘तारा सुतारिया’
करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तारा एक्टिंग के साथ-साथ, अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनकी खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है| इन सारी बातों के अलावा तारा सुतारिया प्रोफेशनली सिंगर और बेलेट डांसर हैं। उन्होंने बकायदा क्लासिकल डांस, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकन डांस की ट्रेनिंग ली है।
फिल्मो में आने से पहले वीजे का काम करती थीं|
फिल्म इंडस्ट्री में आने से पेहले तारा वीडियो जॉकी यानि वीजे का काम करती थी। वे डिज्नी के ‘द सूट लाइफ ऑफ करन एंड कबीर’, ‘ओए जस्सी’ समेत ढेर सारे शोज में काम कर चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की तारा बतौर सिंगर ‘रितिक रोशन’ और ‘ऐश्वर्या राय’ की फिल्म ‘गुजारिश’ के लिए गाना गा चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ‘आमिर खान’ की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘डेविड’ में भी गाना गाया है।
हॉलीवुड फिल्म के लिए भी किया गया था कास्ट
साल 2008 में तारा सुतारिया ‘पोगो अमेजिंग किड्स अवार्ड्स’ में सिंगर कैटेगरी में सातवें नंबर पर थीं। तारा का नाम पहले हॉलीवुड की एक फिल्म के लिए कास्ट किया जाना था, लेकिन बाद में उनकी जगह एक्ट्रेस ‘नाओमी स्कोट’ को वह रोल मिल गया। बताते चले की तारा खुद इंटरनेट पर अपने किलर लुक्स की वजह से ट्रेंड करती नजर आती हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जो उनकी हॉट फोटोज पर ढेर सारे लाइक और कमेंट करने नहीं भूलते|
मात्र 23 साल की तारा सुतारिया ने 2010 में अपना फिल्मी करिअर शुरू करके जो मुकाम हासिल किया है, वो वाकई काबिले तारीफ़ है| फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म ‘मरजावां’ पर काम कर रही है| जिसको डायरेक्ट कर रहे है ‘मिलाप झावेरी’| ये फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को रिलीज़ होगी|



