राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में जबरदस्त उठापटक देखने को मिली एक और जहां राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा तो वहीं दूसरी और सनराइजर्स हैदराबाद में 1 ओवर के शेष रहते छक्का मारकर जीत दर्ज कर ली है।
राशिद खान ने दिलाई जीत –
सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच के शेष 2 ओवर के रहते राशिद खान ने बेहतरीन पारी खेलते हुए दूसरे ओवर के आखिरी 2 गेंदों पर राजस्थान रॉयल्स को हार का मुंह दिखा दिया। जी हां राशिद खान ने बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को संभालते हुए हैदराबाद को उसके घर में जीत दिला दी। राशिद खान ने दूसरे ओवर के अंतिम 2 गेंदों पर चौके और छक्के की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को जीत का इस जीत खिताब पहना दिया है।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से बेहतरीन पारी खेलते हुए संजू सैमसन ने और अजिंक्य रहाणे ने टीम के स्कोर को डेढ़ सौ के पार पहुंचा दिया था वहीं संजू सैमसन ने नाबाद 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और ऐसा करने वाले संजू सैमसन आईपीएल के 2019 सीजन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, खास बात यह है कि संजू सैमसन ने 102 रनों की नाबाद पारी केवल 55 गेंदों में खेली थी। लेकिन उनकी यह उपलब्धि उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से पारी की शुरुआत करने वाले डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों में 69 रन की जबर्दस्त पारी खेली और टीम को मजबूती में ले आए, लेकिन जल्द ही बेन स्टोक्स की गेंद पर वार्नर कैच थमा बैठे। उसके बाद जे बेयरस्टो ने 28 गेंदों में 45 रन की पारी खेलकर सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के सीमा रेखा के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया। उसके बाद भी शंकर ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 15 गेंदों में 35 रन बनाए और इसमें उन्होंने 3 छक्के भी लगाए। और उसके बाद राशिद खान ने 8 गेंदों में 15 रन उस वक्त बनाए जब टीम को इस रन की बहुत सख्त जरूरत थी और राशिद खान ने पूरे मैच का पासा केवल एक छक्के और एक चौके से बदल दिया और जो जीत राजस्थान रॉयल्स के खेमे में जा रही थी वह केवल 2 गेंदों में सनराइजर्स हैदराबाद के पाले में आ गए, सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 ओवर के शेष रहते 5 विकेट से यह मैच जीत लिया।