अभी धीरे-धीरे ठंड का मौसम जा रहा है। जहां होली के बाद पूरी तरह से गर्मी का मौसम दस्तक दे देगा। जहां ऐसे में बहुत से लोग गर्मी में शरीर से निकलने वाले पसीने की बदबू से परेशान रहते है। वैसे तो पसीना आना आम बात है लेकिन पसीने में बदबू होना अच्छा नहीं लगता। तो ऐसे में लोगो को काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर डियो आदि का इस्तेमाल ज्यादा करते है लेकिन इससे अलग आपको अपने आहार पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
दूध के जगह दही का करें सेवन
बता दें कि जिन लोगो के पसीने में बदबू ज्यादा रहती है उन्हें दूध के स्थान पर दही का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दूध में कोलीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जो शरीर में बदबू बनाने का काम करता है। तो ऐसे में कोशिश करें कि गर्मियो के दिनों में जितना हो सके उतना कम दूध का सेवन करें। वहीं, गर्मियों के मौसम में ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से बचें। आपको बता दें कि मुंह से बदबू आने का एक कारण कॉफी भी हो सकता है। पसीने की स्मैल को कम करने के लिए कॉफी की जगह पर ग्रीन टी का सेवन करें।
प्याज लहसुन का करें कम सेवन
वहीं, प्याज और लहसून खाने से भी गर्मियों में बदबू का एक कारण होता है। दरअसल, पसीने की बदबू को कम करने के लिए इनकी जगह पर दालचीनी या इलायची का भी सेवन कर सकते है। आप यह उपया अपनाकर पसीने की बदबू कम कर सकते है। वहीं, ज्यादा डियों का प्रयोग भी नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि डियो में भी कैमिकल होता है। ज्यादा कैमिकल का इस्तेमाल करना नुकसान कर सकता है। वहीं, आप यह देशी उपाय अपनाकर इसक फायदा उठा सकते है। जिसे आप घर पर कर सकते है।