कई महीनों से यह खबर सुनने को मिल रही थी के मारूति सुजुकी की Baleno जल्द लॉन्च हो सकती है। तो इन्हीं सबके बीच यह नई प्रीमियम हैचबैक कार Baleno आज यानि 23 फरवरी के दिन कंपनी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि Baleno 2015 में लॉन्च होने के बाद से मारुति के लिए अपने सेगमेंट में टॉप कार के तौर पर रही है।
इतने हजार रूपये से की जा सकती है बुकिंग
वहीं, यह कार लॉन्च होने के बाद टाटा अल्ट्रोज, हुंडई i20 और होंडा जैज को सीधे टक्कर दे सकेगी। जहा तक इस गाड़ी के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, इसे नेक्सा के सभी आउटलेट्स और कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से करीब 11 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग की जा सकती है। हालांकि, नई Baleno अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ कई ऐसे फीचर्स आ सकते है।
ये हो सकती है कीमत
बता दें कि 2022 मारुति सुजुकी बलेनो को 6.50 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। जहां इस गाड़ी के टॉप वैरिएंट के 10 लाख से कम रहने की संभावना हो सकती है। वहीं, वर्तमान समय में बलेनो मॉडल की कीमत 7.01 लाख (एक्स-शोरूम) और 10.86 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।
कार में हो सकता है टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
बाकि मारुति सुजुकी कंपनी पहली बार अपनी किसी कार में 22.86 सेमी (9-इंच) का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दे सकती है। यह हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले ग्राहकों को कनेक्टेड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने के लिए वॉयस असिस्ट के साथ आता है। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें ARKAMYS का “सराउंड सेंस” म्यूजिक सिस्टम भी शामिल किया जा सकता है।
खास बात
जब इसके पहले मारूति की Baleno बाजार में आई थी तो तब भी लोगो ने खूब पसंद किया था। जहां अब गाड़ी का कुछ अपडेटेड वर्जन बाजार में जल्द आने वाला है। जो तमाम फीचर्सों से लैस रहेगी।