जैसा कि इस समय भारत में स्कूटी का क्रेज बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। तो ऐसे में कुछ कंपनिया इलेक्ट्रानिक स्कूटी को भी भारत में लॉन्च करने लगी है। वहीं, इस समय कोमाकी Komaki ने भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki DT 3000 और Komaki LY को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Komaki DT 3000 को कीमत 1,22,500 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। तो वहीं, Komaki LY की कीमत 88000 हजार रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।
ये सुविधाएं भी दी गई है स्कूटी में
आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रानिक स्कूटी में डिस्क ब्रेक, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, सेल्फ-डायग्नोसिस इंस्ट्रूमेंट, रिवर्स असिस्ट, रिमोट लॉक, टेलिस्कोपिक शॉकर, नॉइज फ्री फंक्शनिंग, क्रूज कंट्रोल और ब्लूटूथ स्पीकर जैसी कुछ सुविधाएं भी दी गई है। जिसे अबकी नई कोमाकी ईवी में जोड़ दिया गया है।
एक बार चार्ज में चलेगी इतने किमी
अगर बैटरी की बात करें तो कोमाकी डीटी 3000 में 3000V BLDC मोटर और 62V52AH की पेटेंट एडवांस लिथियम बैटरी लगाई गई है। बाकि स्पीड की बात करें तो कोमाकी डीटी 3000 की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा की दी गई है। दरअसल, कोमाकी डीटी 3000 एकबार फुल चार्ज करने पर करीब 220 किमी तक चल सकती है। वहीं, इन्हीं सबके साथ कोमाकी एलवाई फुल चार्ज करने पर 80-90 किमी तक चल सकती है।