सर्दियों में गोंद का सेवन करे और इसके चमत्कारी फायदे पाएं

सर्दियों में गोंद का सेवन

इसमें कोई शक नहीं कि सर्दियों में गर्म चीजें खाने का अपना ही एक अलग स्वाद होता है। मगर सर्दियों में उन चीजों का सेवन भी करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म हो। यानि जिन चीजों को खाने से शरीर की ठंड दूर भाग जाएँ और सर्दियों में हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में खून मिल सके। इसलिए तो सर्दियों में तिल गुड़ और ड्राई फ्रूट्स बहुत ज्यादा खाएं जाते है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि सर्दियों में गोंद का सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको इसी के चमत्कारी फायदों से रूबरू करवाना चाहते है। जो कुछ इस प्रकार है।

सर्दियों में गोंद का सेवन

सर्दियों में गोंद का सेवन करना होता है फायदेमंद.. 

सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि किसी पेड़ के तने को चीरने से जो लिक्विड निकलता है और फिर वह जम कर ठोस बन जाता है। उसको ही गोंद कहते है। हालांकि यहाँ आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि कीकर और बबूल के पेड़ के तने से निकला गोंद आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। बहरहाल मार्किट में आपको आसानी से गोंद मिल जाएगा। गौरतलब है कि गोंद का इस्तेमाल आइसक्रीम, एनर्जी ड्रिंक्स, दवाईयों, बेकरी और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में भी किया जाता है।

1. अब अगर इसके फायदों की बात करे तो इसका सेवन करने से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए आप चाहे तो सर्दियों में गोंद के लड्डू बना कर भी खा सकते है।

2. बता दे कि यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके साथ ही व्यक्ति को तनाव से भी सुरक्षित रखता है।

सर्दियों में गोंद का सेवन

3. आपको जान कर हैरानी होगी कि यह स्किन केयर एजेंट के रूप में भी काम करता है। यानि इसका सेवन करना स्किन के लिए काफी अच्छा है।

4. इसके इलावा अगर आप फेफड़ों से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे है या आपको कमजोरी और थकान महसूस होती है। तो आपको सर्दियों में गोंद का सेवन जरूर करना चाहिए। दोस्तों क्या आप गोंद का सेवन करना पसंद करते है या नहीं, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
सर्दियों में गोंद का सेवन करे और इसके चमत्कारी फायदे पाएं  Youth Express
Article Name
सर्दियों में गोंद का सेवन करे और इसके चमत्कारी फायदे पाएं Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि सर्दियों में गर्म चीजें खाने का अपना ही एक अलग स्वाद होता है। मगर सर्दियों में उन चीजों का सेवन भी करना चाहिए, जिनकी तासीर गर्म हो। यानि जिन चीजों को खाने से शरीर की ठंड दूर भाग जाएँ और सर्दियों में हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में खून मिल सके। इसलिए तो सर्दियों में तिल गुड़ और ड्राई फ्रूट्स बहुत ज्यादा खाएं जाते है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि सर्दियों में गोंद का सेवन करना भी काफी फायदेमंद होता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER