तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 की ट्राफी करी अपने नाम

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस सीजन 15 की ट्राफी की अपने नाम

जाना-माना रियालियी शो बिग बॉस सीजन 15 में अबकी बार एक से बढ़कर एक लोग देखने को मिले। जहां बिग बॉस सीजन 15 का ग्रैंड फिनाले रविवार 30 जनवरी के दिन हुआ। जहां इस सीजन की ट्राफी टेलीवीजन जगत की जानी-मानी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम कर ली। जहां आखिरी समय में तेजस्वी के साथ करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल भी थे।

सोशल मीडिया पर जमकर आ रही फोटो

आपको बता दें कि जब से तेजस्वी ने सीजन 15 की ट्राफी जीती तब से सोशल मीडिया पर खूब जमकर फोटो आ रही है। जहां फोटो में सलमान खान तेजस्वी को ट्राफी देते हुए दिख रहे है। हालांकि, ग्रैड फिनाले की बात करें तो इसमें प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, करण कुंद्रा एवंं तेजस्वी प्रकाश ने जगह बना ली थी। जहां टॉप 2 की बात करें तो इसमें करण कुंद्रा भी अपना पैर नहीं जमा पाएं और इस बीच प्रतीक सहजपाल एवं तेजस्वी प्रकाश में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें तेजस्वी ने सीजन 15 का खिताब अपने नाम कर लिया।

ट्विट में फैंस का किया शुक्रिया

वहीं, जब तेजस्वी ने खिताब जीत लिया तो वह जब बिग बॉस के घर से बाहर आई तो उन्होंने एक ट्विट में लिखा कि ‘मेरे फैंस के सपोर्ट के बिना मैं बिग बॉस-15 की विनर नहीं बन पाती। उन्होंने लिखा कि मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया। हालांकि, इस प्यार के आगे ये थैंक्स काफी छोटा है।’ जहां तेजस्वी ने अपने दोस्तों का शुक्रिया भी किया है जो कि उनको लगातार सपोर्ट कर रहे थे। वहीं, फैंस का भी सोशल मीडिया पर तेजस्वी के प्रति प्यार देखने को मिल रहा है।

खास बात

हालांकि, अबकी बार का बिग बॉस सीजन 15 टेलीवीजन पर नहीं देखने को मिला। जो कलर्स वूट पर प्रसारित किया गया। जहां रियालिटी शो में जमकर लोग इसका हिस्सा बने। जहां यह शो सबकी पसंद भी है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER